पीएम हाउस से 2000 पानी की बोतलें चुरा ले गए थे इमरान!
<p><strong><em>मरियम ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद इमरान प्रधानमंत्री आवास से जाते-जाते 2000 पानी की बोतलें ले गये थे।</em></strong></p>
पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने पूर्व पाक पीएम इमरान खान पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने इमरान की गिरफ्तारी न होने के लिए अपनी सरकार पर भी सवाल उठाए। मरियम ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद इमरान प्रधानमंत्री आवास से जाते-जाते 2000 पानी की बोतलें ले गये थे। इससे पहले भी इमरान पर प्रधानमंत्री के तौर पर तोहफे में मिले कीमती सामान को बेचने के आरोप लगे थे। पाकिस्तान में एक के बाद एक ऑडियो क्लिप लीक होने के बाद अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
मरियम नवाज ने कहा कि जिस तरह ट्रंप के घर पर छापेमारी कर खुफिया दस्तावेज बरामद किये गये थे, उसी तरह बनी गाला, जिसका असली नाम 'मनी गाला' है, पर भी छापेमारी होनी चाहिए। तभी पता चलेगा कि उस खत की सच्चाई क्या थी और वह कहां गया। उन्होंने कहा कि आपके (इमरान खान) पास जलसों में लहराने के लिए खत है लेकिन अवाम को दिखाने के लिए नहीं है। खेल-खेल में आप इस मुल्क से खेल गए। जो साजिश कभी थी ही नहीं, उसकी आड़ में आपने देश के साथ बेहद घिनौनी सजिश की।
'मुझे अपनी सरकार से भी शिकायत'
मरियम ने इमरान पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मुल्क कोई खेल का मैदान नहीं है। आपने इसके कूटनीतिक संबंध खराब कर दिए, आपने इसके विदेशी संबंधों को आग में झोंक दिया। मुझे अफसोस है कि ये सब करने के बाद भी तुम आजाद फिर रहे हो। ये शिकायत मुझे अपनी हुकूमत से भी है, अपने अंकल और भाई से भी मुझे यह शिकायत है कि कानून के हाथ जो गद्दार के गिरेबान तक पहुंचने चाहिए थे, वे नहीं पहुंचे।
पानी की बोतलें चोरी करने का आरोप
मरियम ने आरोप लगाया कि बनी गाला से जाते-जाते इमरान जिस तरह 2000 पानी की बोतलें ले गये, क्या उसी तरह साइफर की कॉपी भी उठाकर ले गये? फिलहाल इमरान की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। पाकिस्तान के एक मजिस्ट्रेट ने एक महिला न्यायाधीश को धमकाने के एक प्रकरण में शनिवार को इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इसके बाद से उन अटकलों को हवा मिली कि उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
What's Your Reaction?