2019 से अब तक नियम बदलाव से नहीं थी परेशानी.. पर राहुल को बंगला खाली करने का नोटिस मिलते ही तिलमिला उठे मल्लिकार्जुन खड़गे..!
<p><em>राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद लोकसभा की समिति ने उनको एक महीने के अंदर उनका बंगला खाली करने का नोटिस दिया। अब 12, तुगलक लेन के बंगले को छोड़ कर राहुल गांधी को दूसरे ठिकाने पर जाना होगा। इस बात पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेहद नाराज़ नज़र आ रहे हैं। </em></p>
"मैं अपना बंगला खाली कर दूंगा " - खड़गे
राहुल गांधी को नोटिस मिला है कि वह सरकारी बंगला खाली करें। उन्होंने इशारों ही इशारों में राहुल के नए ठिकाने के बारे में भी बात की साथ ही उनकी बातों से सरकार के प्रति उनकी नाराज़गी भी दिखाई दी। नए घर के सवाल पर कि राहुल गांधी का नया पता क्या हो सकता है? कांग्रेस अध्यक्ष ने जवाब दिया है, 'अगर वह बंगला खाली करते हैं तो या तो वह अपनी मां के साथ रहेंगे या वह मेरे पास आ सकते हैं, मैं अपना बंगला खाली कर दूंगा।
राहुल को डराने की कोशिश
राहुल गांधी के नए घर में बताते हुए भी खड़गे ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर हमला बोला। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये लोग राहुल गांधी को कमजोर करने की हर कोशिश करेंगे। मैं इस सरकार की निंदा करता हूं कि वह राहुल गांधी को डराने, धमकाने और अपमानित करने की कोशिश करते हैं
बंगला खाली करने के नियम से हुई परेशानी
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा, 'यह कोई तरीका नहीं है। कई बार हमें 3-4 महीने तक बंगला नहीं मिलता है। मुझे खुद अपना बंगला 6 महीने के बाद मिला, लोग इस तरह के काम दूसरों को जलील करने के लिए करते हैं।
बता दें कि 2019 में नए नियमों के मुताबिक, बंगला खाली करने के लिए जो नोटिस 60 दिन का मिलता था वह अब 3 दिन का कर दिया गया है |
गौरतलब है कि दो साल की सजा होने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। अब राहुल गांधी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं और उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगाई गई है। इस स्थिति में लोकसभा सचिवालय से संबद्ध आवास विभाग ने नोटिस भेजकर राहुल गांंधी को कहा है कि वह सरकारी बंगले को खाली कर दें।
What's Your Reaction?