अजमेर में युवक ने मंगेतर को किया किडनैप, 8 माह तक बनाया बंधक

<p><em><strong>पीड़िता की मां ने बताया कि लोक लाज के चलते वह रिपोर्ट नहीं कर सकी। आठ माह तक बंधक बनाकर उसकी बेटी के साथ गलत काम भी किया गया</strong></em></p>

अजमेर में युवक ने मंगेतर को किया किडनैप, 8 माह तक बनाया बंधक
13-10-2022 - 06:53 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के अजमेर के ब्यावर सिटी थाने में किशोरी के अपहरण का मामला उसकी मां ने दर्ज करवाया है। इसमें उसने बताया कि उसके होने वाले दामाद ने ही उसकी बेटी का अपहरण कर लिया और 8 माह तक बंधक बनाकर रखा। दामाद अभी शादी करना चाहता था लेकिन उन्होंने बेटी के बालिग होने के बाद शादी की बात कही, जिससे गुस्सा होकर उसने बेटी का अपहरण कर लिया और बंधक बनाकर रखा।
बेटी से नहीं दिया मिलने
ब्यावर सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने एक रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी 16 साल की बेटी की सगाई एक साल पहले एक युवक से की थी। जिसके कुछ समय बाद ही वह शादी की जिद करने लगा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। फरवरी  में वह उसे अपने साथ ले गया और वापस ही नहीं लाया। जब भी वह पूछती तो उसे कुछ ना कुछ बहाना बना देता। पिछले आठ माह से उसे बेटी से मिलने तक नहीं दिया।
लोक लाज से घबराई
पीड़िता की मां ने बताया कि लोक लाज के चलते वह रिपोर्ट नहीं कर सकी। आठ माह तक बंधक बनाकर उसकी बेटी के साथ गलत काम भी किया गया। उसकी बेटी को अलग अलग जगह भी रखा, जिससे कि वह उस तक नहीं पहुंच सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।