कार का दरवाजा खोला, अपना जैकेट दिया, पुतिन और यूएई के शेख की गजब केमेस्ट्री..!

<p><em><strong>ओपेक के दूसरे ताकतवर देश संयुक्त अरब अमीरात ने रूस के साथ अपनी नजदीकियां दिखाई है</strong></em></p>

कार का दरवाजा खोला, अपना जैकेट दिया, पुतिन और यूएई के शेख की गजब केमेस्ट्री..!
13-10-2022 - 06:50 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

तेल उत्पादक देश ओपेक प्लस के उत्पादन में कटौती के निर्णय पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन लाल-पीले हो रहे हैं। अमेरिका का दावा है कि ओपेक देशों ने रूस के कहने पर तेल उत्पादन घटाने का फैसला किया है। ऐसे में जो बाइडेन ने खुलेआम सऊदी अरब को अंजाम भुगतने की भी धमकी दे दी है। इस बीच ओपेक के दूसरे ताकतवर देश संयुक्त अरब अमीरात ने रूस के साथ अपनी नजदीकियां दिखाई है। 
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। इस दौरान पुतिन ने नाहयान के स्वागत में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। यूएई राष्ट्रपति का इतना भव्य स्वागत देख अमेरिका के और ज्यादा चिढ़ने की आशंका है। 
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
दरअसल, राष्ट्रपति पुतिन ने मुलाकात के दौरान शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को ठंड देखते हुए अपना कोट पहना दिया। इतना ही नहीं, जब दोनों नेता सेंट पीटर्सबर्ग में राष्ट्रपति कार्यालय से बाहर निकले तो खुद राष्ट्रपति पुतिन ने शेख नाहयान के लिए कार का दरवाजा खोला। आम तौर पर ऐसी घटनाएं दुर्लभ होती हैं, क्योंकि किसी राष्ट्राध्यक्ष को दूसरे राष्ट्राध्यक्ष के साथ ऐसा करना प्रोटोकॉल के खिलाफ माना जाता है।
पुतिन और शेख ने अमेरिका को चिढ़ाया
यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दोनों देशों के बीच संबंधों को क्षेत्र और दुनिया में स्थिरता का एक महत्वपूर्ण कारक बताया। पुतिन ने ओपेक प्लस समूह के पिछले हफ्ते के निर्णय के लिए यूएई के राष्ट्रपति के समर्थन का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे फैसले... किसी के खिलाफ नहीं हैं। 
सऊदी और यूएई ने रूस का समर्थन क्यों किया
विशेषज्ञों को लगता है कि यूक्रेन युद्ध में रूस की जीत निश्चित है। ऐसे में पुतिन का विरोध करने का कोई मतलब नहीं है। पुतिन अब भी रूस की सत्ता पर दशकों तक काबिज रहेंगे। ऐसे में अमेरिका अगर आंख दिखाता है तो वे रूस के नजदीक जाकर दबाव कायम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अमेरिका ने भी सुरक्षा देने के नाम पर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों का जमकर शोषण भी किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।