लव जिहाद को लेकर दुमका फिर चर्चा में, पेड़ से लटकती मिली नाबालिग गर्भवती की लाश

लव जिहाद को लेकर दुमका फिर चर्चा में, पेड़ से लटकती मिली नाबालिग गर्भवती की लाश
04-09-2022 - 10:19 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

झारखंड में दुमका जिला इन दिनों जबर्दस्त बदनामी झेल रहा है। रोज महिलाओं के विरुद्ध किसी ना किसी अपराध में इसका नाम सुनने या पढ़ने को मिल ही जाता है। पेट्रोल कांड में हुई अंकिता की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था, इसी बीच एक और बड़ी वारदात सामने आई है। विश्वविद्यालय ओपी क्षेत्र में पेड़ से लटकती मिली एक आदिवासी किशोरी की लाश ने सूबे के सियासी तापमान को बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक गर्भवती थी। मामला शुक्रवार, 2 सितंबर का है लेकिन शनिवार को शव की शिनाख्त हो सकी। राज्य में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाने पर लेते हुए निशाना साधा है।
रानीश्वर थाना इलाके की थी नाबालिग किशोरी
जांच में पता चला कि वो दुमका के रानीश्वर इलाके की है। बीती शाम दुमका के दिग्घी ओपी क्षेत्र के श्रीअमड़ा गांव में उसकी लाश पेड़ से लटकती मिली थी। युवती मजदूरी करने दुमका आया करती थी। बताया जा रहा कि यहीं एक राज मिस्त्री अरमान अंसारी से उसके संबंध बन गए।
पोस्टमॉर्टम में हुआ गर्भवती होने का खुलासा
पुलिस के मुताबिक, मृत किशोरी का जब पोस्टमार्टम कराया गया तो उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अरमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीट कर कहा- मामला लव जेहाद का
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मामले को लव जिहाद से जुड़ा बताया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, अरमान ने आदिवासी की हत्या कर अपने अरमान पूरे कर लिये।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।