Violence In Manipur : सेना तैनात, केंद्र की नजर...बॉक्सर मैरी कॉम ने कहा- मेरा राज्य जल रहा है, मदद करो
<p><em><strong>मणिपुर में जारी हिंसा पर अब बॉक्सर और पूर्व राज्यसभा सांसद एमसी मैरी कॉम का भी बयान सामने आया है। मैरी कॉम ने कहा, ‘मुझे मणिपुर की स्थिति के बारे में अच्छा महसूस नहीं हो रहा है।’</strong></em></p>
मणिपुर में हालात बेहद नाजुक हैं। राज्य में कुछ जगहों पर झड़प और तोड़-फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। मणिपुर सरकार ने आदिवासी आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के बाद आठ जिलों में कर्फ्यू लगा दिया और अगले पांच दिनों के लिए पूरे पूर्वोत्तर राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी। मणिपुर के हालात पर केंद्रीय गृह मंत्रालय अपनी नजर बनाए हुए है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के ताजा हालात की जानकारी लेने के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से बात की है। अमित शाह ने मुख्यमंत्री से बात कर मणिपुर की स्थिति का जायजा लिया।
बॉक्सर और पूर्व राज्यसभा सांसद एमसी मैरी कॉम का भी बयान सामने आया है। मैरी कॉम ने कहा, ‘मुझे मणिपुर की स्थिति के बारे में अच्छा महसूस नहीं हो रहा है। बीती रात से हालात खराब होते जा रहे हैं।’ मैरी कॉम ने एक ट्वीट में कुछ तस्वीरें शेयर करके लिखा, ‘मेरा राज्य जल रहा है। कृपया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मदद करें।’ <
My state Manipur is burning, kindly help @narendramodi @PMOIndia @AmitShah @rajnathsingh @republic @ndtv @IndiaToday pic.twitter.com/VMdmYMoKqP — M C Mary Kom OLY (@MangteC) May 3, 2023
> मैरी कॉम ने कहा, ‘मैं राज्य और केंद्र सरकार से स्थिति के लिए कदम उठाने और राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपील करती हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस हिंसा में कुछ लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया। यह हालात जल्द से जल्द सामान्य होनी चाहिए।’
राज्य में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात
बताया जा रहा है कि राज्य में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं, जिसमें असम राइफल्स, केंद्रीय पुलिस बल और सेना के जवान भी शामिल हैं। राज्य में सुरक्षा और सामान्य स्थिति बनाने के लिए सभी प्रयास किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार की तरफ से रैपिड एक्शन फोर्स की अतिरिक्त कंपनियों को राज्य में भेजा गया है। हिंडन एयर बेस से रैपिड एक्शन फोर्स के अतिरिक्त जवान वहां भेजे गए हैं।
What's Your Reaction?