धौलपुर : अज्ञात हमलावरों ने की कांग्रेसी नेता मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर की हत्या,मामला पुरानी रंजिश का

<p><em>धौलपुरः राजस्थान के धौलपुर जिले में&nbsp; मनिया कस्बे में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग हत्या कर दी।&nbsp; पुलिस ने बताया किघटना शुक्रवार शाम की है।&nbsp; जब जलालपुर मंगरोल के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मेहताब सिंह (50) कांग्रेस नेता पटवार घर के उद्घाटन के लिए टेंट का सामान लेने आए थे,उसी दौरान उनपर यह हमला किया गया। ताबड़तोड़ गोलियां लगने से मेहताब सिंह कि मौके पर ही मौत हो गयी।</em></p>

धौलपुर : अज्ञात हमलावरों ने की कांग्रेसी नेता मंडल अध्यक्ष मेहताब सिंह गुर्जर की हत्या,मामला पुरानी रंजिश का
09-09-2023 - 11:12 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस नेता की लाश लाश को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए हैं।  पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हत्या के कारण और अपराधियों को लेकर फिलहाल कोई कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने की स्थिति में नहीं है।

घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मनियां) ओमप्रकाश ने बताया, ‘‘हमलावर बाइक पर आए थे। उन्होंने मेहताब सिंह पर गोली चला दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी रिकार्ड हो गई है।''

गोलियां लगने से मौके पर हुई मौत

पुलिस के अनुसार सिंह पर सात लोगों ने हमला किया। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने सिंह पर पहले कुल्हाड़ी से हमला किया और जब वह गिर गए तो उन पर गोलियां चलाईं,जिस कारन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। । पुलिस के अनुसार सार्वजनिक जीवन में होने के कारण सिंह की पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी।

जिला अस्पताल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। उधर सुरक्षा को देखते हुए मनिया कस्बे में भी पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर  रख रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुरानी दुश्मनी को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है । 

थाना प्रभारी बोले- अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ जारी

घटना को लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया मेहताब सिंह गुर्जर की करीब आधा दर्जन हमलावरों ने गोलियों से हत्या की है।  उन्होंने बताया हमलावर फरार हो चुके हैं।आरोपियों को पुलिस द्वारा चिन्हित किया जा रहा है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।