11 साल बाद मार्क जकरबर्ग ने किया पहला ट्वीट, एलन मस्क को ललकारा
<p><em><strong>मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने वैसे तो 2009 में ट्विटर ज्वाइन किया था। लंबे समय से वे ट्विटर पर एक्टिव नहीं थे। उन्होंने आखिरी ट्वीट 18 जनवरी 2012 को किया था और उसके बाद आज यानी 6 जुलाई को उन्होंने कोई ट्वीट किया है। उन्होंने एक फोटो ट्वीट किया है जिसमें दो स्पाइडरमैन दिख रहे हैं।</strong></em></p>
मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने 11 साल बाद ट्वीट किया है और अपने ट्वीट में उन्होंने ट्विटर के मालिक एलन मस्क को ट्रोल किया है। मार्क जकरबर्ग ने हाल ही में अपने नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थे्रड को लॉन्च किया है, जो कि एक टेस्क्ट आधारित एप है। थ्रेड काफी हद तक ट्विटर जैसा ही है। इसमें भी लोगों को फॉलो करने और री-थ्रेड करने का ऑप्शन है। लॉन्चिंग के महज दो घंटे के अंदर थ्रेड एप को 20 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है।
मार्क जकरबर्ग ने 2009 में ज्वाइन किया था ट्विटर
मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने वैसे तो 2009 में ट्विटर ज्वाइन किया था। लंबे समय से वे ट्विटर पर एक्टिव नहीं थे। उन्होंने आखिरी ट्वीट 18 जनवरी 2012 को किया था और उसके बाद आज यानी 6 जुलाई को उन्होंने कोई ट्वीट किया है। उन्होंने एक फोटो ट्वीट किया है जिसमें दो स्पाइडरमैन दिख रहे हैं।
क्या है थ्रेड एप?
थ्रेड को इंस्टाग्राम की टीम ने ही तैयार किया है। थ्रेड में भी रियल टाइम फीड मिलेगी। इसके फीचर्स और इंटरफेस काफी हद तक ट्विटर जैसे ही हैं। थ्रेड को अब भारत में भी उपलब्ध करा दिया गया है। थ्रेड को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यदि आपके पास पहले से ही इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक है यानी यदि आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पहले से वेरिफाईड है तो थ्रेड अकाउंट खुद ही वेरिफाईड हो जाएगा।
एप स्टोर पर उपलब्ध
थ्रेड को आप एपल के एप स्टोर से भी फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। थ्रेड में आप अपनी इंस्टाग्राम आईडी के साथ लॉगिन कर सकते हैं। आप अपने इंस्टाग्राम के पूरे डाटा को थ्रेड एप पर इंपोर्ट कर सकते हैं। थ्रेड में आप 500 कैरेक्टर में पोस्ट कर सकते हैं, जिसमें वेब लिंक, फोटो (एक बार में 10 फोटो) और मिनट तक के वीडियो शामिल कर सकते हैं। थ्रेड में भी आप किसी को ब्लॉक और फॉलो कर सकते हैं। यदि आपने इंस्टाग्राम पर किसी को ब्लॉक किया है तो थ्रेड पर भी वह ब्लॉक ही रहेगा।
एलन मस्क ने लगाई है पाबंदी
एलन मस्क ने कहा है कि ब्लू टिक वाले यूजर प्रतिदिन 6000 पोस्ट देख या पढ़ पाएंगे, जबकि बिना ब्लू टिक वालों के लिए यह लिमिट 600 पोस्ट तक ही है। एलन मस्क ने कहा कि यह अस्थायी व्यवस्था है जिसे बड़े पैमाने पर डाटा चोरी और सिस्टम में हेरफेर को रोकने के लिए लागू किया गया है।
What's Your Reaction?