ज्योति मौर्या : सफाईकर्मी पति को बताया ग्राम पंचायत अधिकारी
<p><em><strong>ज्योति मौर्या की आलोक मौर्या के साथ शादी का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है। इस कार्ड में उसके पति के नाम के आगे ग्राम विकास अधिकारी लिखा दिख रहा है।</strong></em></p>
बरेली एसडीएम ज्योति मौर्या की बेवफाई के किस्से की गवाही उनके पति आलोक मौर्या की आखों से निकले आंसुओं ने पूरे देश को दी। यहां कहानी में नया ट्विस्ट आ रहा है। एक तरफ जहां ज्योति मौर्या और होमगार्ड में कमांडेंट मनीष दुबे की लव स्टोरी इन दिनों यूपी में चर्चा का विषय बनी हुई है तो दूसरी ओर 18 नवम्बर 2010 को आजमगढ़ के रहने वाले आलोक मौर्या और वाराणसी के चिरईगांव की रहने वाली ज्योति मौर्या के शादी का कार्ड भी तेजी से वायरल हो रहा है।
पति के नाम के आगे लिखा ग्राम पंचायत अधिकारी
इस शादी के कार्ड के मुताबिक शादी से पहले आलोक मौर्या के परिजनों ने शादी के कार्ड छपवाने में आलोक मौर्या के नाम के आगे ग्राम पंचायत अधिकारी लिखा है, जबकि अब आलोक खुद को सफाई कर्मचारी बताते हुए ज्योति को पढ़ा लिखा कर एसडीएम बनाने का दावा कर रहे हैं। इस सबके बारे में वाराणसी के चिरईगांव स्थित ज्योति मौर्या के पिता पारस नाथ मौर्या ने मीडिया को घर में घुसने की इजाजत नहीं देते हुए अपनी दुकान को बंद कर ली।
परिजनों के परिचय भी फर्जी, ज्योति को अध्यापिका लिखा
ज्योति मौर्या और मनीष दुबे की प्रेम कहानी के बाद खड़े हुए बखेड़े के बाद से जहां आलोक के प्रति लोगों में सहानभूति बढ़ती जा रही है, वहीं सोशल मीडिया पर आलोक मौर्या और ज्योति मौर्या के शादी का कार्ड आलोक के धोखे की कहानी बयां कर रहा है। इस कार्ड के मुताबिक आलोक मौर्या सफाईकर्मी नहीं बल्कि ग्राम विकास अधिकारी है। मामला यहीं नहीं रुका कार्ड में उनके परिजनों के परिचय में बताते हुए लिखा है कि आलोक मौर्या के परिजन अशोक मौर्या अध्यापक, विनोद मौर्या पीआईबी, आनद मौर्या, भारतीय वायु सेना इसके साथ ही विनीत के नीचे श्याम मुरारी मौर्या पुलिस वाराणसी लिखा हुआ है। वहीं वर्तमान की एसडीएम ज्योति मौर्या शादी कार्ड के मुताबिक उस समय अध्यापिका थीं।
जब आलोक ने दिया धोखा तो मीडिया से कैसा डर?
आलोक मौर्या ने खुद को ग्राम विकास अधिकारी बताकर शादी की थी। बाद में वह सफाई कर्मी निकला। इसके बाद धोखे और बेवफाई की कहानी शुरू हुई, लेकिन इस पूरे प्रकरण में दोनों के परिजनों की चुप्पी ने रहस्य को और भी गहरा दिया है। इसबीच, पूरे भारत में इस मुद्दे ने एक गंभीर बहस को जन्म दे दिया है और महिलाओं को विवाह के बाद आगे बढ़ाने वाले लोगों को आषंकित कर दिया है।
What's Your Reaction?