धरती से बिल्कुल अलग है मंगल का सूर्यास्त, नासा ने दिखाया अद्भुत वीडियो! लोगों को लगा- ‘बोरिंग’
<p><em><strong>धरती पर जब सूर्य उगता और डूबता है, तो हमें उसकी खूबसूरत नारंगी रोशनी देखने की आदत है। हालांकि मंगल ग्रह से सूर्यास्त का नजारा बिल्कुल ही अलग है। आप नासा के वीडियो में ऐसा देख सकते हैं।</strong></em></p>
अंतरिक्ष की दुनिया में एक से एक अद्भुत नजारे दिख जाते हैं। विज्ञान के कदम स्पेस में पड़ने के बाद तमाम राज पर से पर्दा उठ भी चुका है लेकिन कुछ मिस्ट्री ऐसी है, जिनके बारे में वैज्ञानिक अब भी रिसर्च कर रहे हैं। हम धरतीवासियों को दूसरे ग्रह के बारे में जानने का खूब शौक होता है। चलिए आपकी इस उत्सुकता को दूर करने के लिए आज आपको मार्स यानि मंगल ग्रह के सूर्यास्त की तस्वीर दिखाते हैं।
विज्ञान ये जानने में जुटा है कि धरती की तरह और भी किसी ग्रह पर हवा-पानी या ऐसी परिस्थितियां हैं क्या कि वहां जीवन जिया जा सके। आपने पृथ्वी की जमीन देखी होगी, जो काफी हरी-भरी है। यहां हवा चलती रहती है और धूप भी दिखती है लेकिन आज आपको दर्शन कराएंगे मंगल ग्रह से सूर्य देव के।
क्या दिखाई दे रहा है वीडियो में
वीडियो में आप देख सकते हैं, सफेद रंग का एक गोला अस्त होता हुआ दिख रहा है, जबकि आकाश बिल्कुल नीले रंग का है। हम इसे देखेंगे तो ये एक बार में रात को चांद जैसा नजारा लगेगा, लेकिन दरअसल ये सूर्य है। अंतरिक्ष से मंगल ग्रह पर डूबते हुए सूर्य के इस वीडियो को देखकर आप दंग रह जाएंगे। धरती की तरह यहां सूर्य नारंगी रंग का होकर नहीं डूबता या फिर आकाश में सूर्यास्त पर नारंगी छटा नहीं दिखती बल्कि यहां सफेद रंग का सूर्य जब डूबता है तो आकाश नीला, चमकदार और बैंगनी सा दिखाई देता है।
धरती से अलग है यहां सनसेट
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में बताया गया है कि नासा के स्पिरिट रोवट ने मंगल ग्रह पर सूर्य के ढलने का सीन कैद किया है। इस पर लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि धरती पर सनसेट कहीं ज्यादा खूबसूरत होता है। कुछ यूजर्स ने इसे सुंदर तो कुछ ने बेकार कहा है।
What's Your Reaction?