मौसम विभाग की चेतावनी: 2 दिन चलेगी जबरदस्त शीतलहर पड़ेगा पाला
<p>मौसम विभाग का अलर्ट है कि राजस्थान के कई जिलों में आने वाले 2 दिन जबरदस्त शीतलहर चलेगी और पाला पड़ेगा।</p>
मौसम अपना रंग लगातार बदल रहा है। बारिश की संभावना अब खत्म सी हो गई है। पर सर्दी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि राजस्थान के कई जिलों में आने वाले 2 दिन जबरदस्त शीतलहर चलेगी और पाला पड़ेगा। इसके साथ ही कोहरा भी छाने के भी संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को प्रदेश के 4 जिलों अलवर, झुंझुनूं, सीकर व चूरू में शीतलहर चली। इससे रात के पारे में गिरावट आई। सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य डिग्री रहा। सोमवार को भी अलवर, झुंझुनूं, सीकर व चूरू में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
चूरू में प्रदूषण का स्तर 258 रहा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को चूरू में अधिकतम 25 व न्यूनतम तापमान 04.02 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया। हवा की रफ्तार 1.9 किमी प्रतिघंटा रही। जबकि नमी का स्तर 31 फीसदी रहा। शहर में प्रदूषण का स्तर 258 रहा।
उत्तरी हवाओं ने धोरों की पकड़ी राह
मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार देश के उत्तरी इलाके में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के चलते उत्तरी हवाओं ने धोरों की राह पकड़ ली है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर आगामी दो दिन तक रहेगा। वहीं पाला पड़ने की संभावना भी बनीं हुई है। इसके अलावा आगामी दिनों में कोहरा छाने के भी संकेत हैं।
What's Your Reaction?