चुभती-जलती-झुलसाती दुपहरी: गर्मी बढ़ने से लोग परेशान 

<p><em><strong>दिल्ली में सुहाने मौसम का दौर खत्म हो चुका है। अब दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। अचानक से बढ़ी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह पारा 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।&nbsp;</strong></em></p>

चुभती-जलती-झुलसाती दुपहरी: गर्मी बढ़ने से लोग परेशान 
14-05-2023 - 02:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मई वाली असली गर्मी लौट आने से दिल्लीवासी अब काफी परेशान हैं। एकाएक बढ़े तापमान की वजह से लोग खुद को असहज महसूस कर रहे हैं। तीन दिन के दौरान तापमान 6 से 7 डिग्री तक बढ़ गया है। यही वजह है कि लोगों को इस गर्मी की वजह से कुछ अधिक ही दिक्कत हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 43.4, पीतमपुरा में 42.5 और पूसा में 43.4 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान भी 27 से 28 डिग्री तक पहुंच गया।
आज कैसा रहेगा मौसम
ऐसे में लोगों को रात के समय भी गर्मी परेशान कर रही है। हवा में नमी का स्तर 26 से 72 प्रतिशत तक बना हुआ है। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम व रात के समय आंधी आ सकती है। आंधी के दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक रह सकता है।
15 मई, 17 मई को आंधी
15 मई को भी आंधी की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 22 डिग्री तक रह सकता है। 17 मई को भी आंधी की संभावना है। एक से दो जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास दर्ज हो सकता है। इसके बाद 18 व 19 मई को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 22 से 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।