मिसाइल हो या बम ‘घातक’ 30 हजार फीट की ऊंचाई से उड़ा देगा दुश्मन के होश
<p><em><strong>‘घातक’ ऐसा शक्तिशाली ड्रोन जेट है, जिसे भारतीय वायुसेना के लिए बनाया गया है। इसकी तुलना अमेरिका के बी-2 स्टील्थ बॉम्बर से होती है।</strong></em></p>
आज के दौर के युद्ध और इनमें बढ़ती मानवरहित हथियारों की भूमिका को देखते हुए भारत ने भी पूरी तैयारी की हुई है। अनमैन्ड कॉम्बैड एयर वीइकल यूसीएवी यानी लड़ाकू ड्रोन ऐसा ही एक हथियार है। भारत के पास जल्द ही ‘घातक’ जैसा स्टील्थ ड्रोन होगा। भारतीय वायुसेना के लिए डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन इसे तैयार कर रहा है। घातक ड्रोन में मिसाइल, बम व अन्य गाइडेड हथियार रखने की जगह होगी। इसमें टर्बोफैन इंजन लगा है, जो इसे 30,000 फीट की ऊंचाई तक ले जा सकता है।
भारत में ड्रोन कार्यक्रम की शुरूआत 2009 से हुई। इसका मकसद लड़ाई में इस्तेमाल होने वाले ड्रोन तैयार करना है। ‘घातक’ ड्रोन ‘फ्लाइंग विंग’ डिजाइन पर आधारित है। यानी यह एयरक्राफ्ट अपने ज्यादा ज्यादा ईंधन और हथियार ले जा सकता है। यह अपने टारगेट्स को ऑटोमेटिकली निशाना बना सकता है। यह देखने में चमगादड़ जैसा लगता है।
What's Your Reaction?