पाकिस्तान को अब नहीं मिलेगी सऊदी खैरात: स.अ. के फाइनेंस मिनिस्टर बोले, हम बिना शर्त के नहीं देंगे कर्ज

<p><em><strong>पाकिस्तान को साफ शब्दों में सुधरने की नसीहत देते हुए सऊदी अरब के फाइनेंस मिनिस्टर मोहम्मद अल जेदान ने कह दिया है कि सऊदी अरब की ओर से अब पहले की तरह बिना शर्त कर्ज या गारंटी डिपॉजिट नहीं किए जाएंगे। इन मुल्कों को अपना इकोनॉमिक सिस्टम और इन्फ्रास्ट्रक्चर दुरूस्त करना होगा।</strong></em></p>

पाकिस्तान को अब नहीं मिलेगी सऊदी खैरात: स.अ. के फाइनेंस मिनिस्टर बोले, हम बिना शर्त के नहीं देंगे कर्ज
20-01-2023 - 01:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सऊदी अरब ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए पाकिस्तान को करारा झटका दिया है। दावोस इकोनॉमिक फोरम पर एलान किया है कि अब पहले की तरह बिना शर्त कर्ज या गारंटी डिपॉजिट नहीं किए जाएंगे। हालांकि 2020 में ही सऊदी ने पाकिस्तान की मदद करने पर बेहद सख्त शर्तें लगा दी थीं। पिछले हफ्ते भी उसने शाहबाज शरीफ को मदद का भरोसा तो दिलाया लेकिन साफ कर दिया कि शर्तें पुरानी ही रहेंगी।

दावोस में इस वक्त वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में सऊदी वित्त मंत्री मोहम्मद अल जेदान ने भाषण दिया। जेदान ने अपने भाषण में जो नई बात कही वह कम से कम पाकिस्तान के लिए तो बड़े खतरे की घंटी है। सऊदी फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा- अब तक सऊदी सरकार बिना किसी शर्त और बिना किसी लटकावे के ग्रांट्स या लोन देती थी। वक्त बदल गया है और हम दुनिया के कई देशों और इंस्टीट्यूशन्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि हम ग्रांट मांगने वाले देशों में रिफॉर्म्स देखना चाहते हैं। इतना ही नहीं, हम इसकी मॉनिटरिंग भी करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।