बड़े नेता ऐसे होते हैं, गहलोत-मोदी ने मंच पर किया एक-दूजे का गुणगान..!
<p>बड़े नेता ऐसे ही होते हैं, गहलोत-मोदी ने मंच पर किया एक-दूजे का गुणगान</p>
बांसवाड़ा में मंगलवार को देश के दो दिग्गज राजनेता एक मंच पर थे और दोनों ने राजनीतिक सद्भाव का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। राजनीति के मैदान में एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दूसरे की तारीफों के पुल बांधे।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में गहलोत को सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि आज यहां मंच पर जितने भी नेता बैठे हैं, उनमें अशोक जी सबसे वरिष्ठ मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए हम दोनों ने काफी समय साथ गुजारा।
वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब दुनिया के मुल्कों में जाते हैं तो इनका बड़ा मान-सम्मान होता है। ये मान-सम्मान इसलिए होता है क्योंकि ये गांधी का देश है। इस देश में 70 साल से वर्षों से लोकतंत्र जिन्दा है। बीते 70 सालों में हमारा देश कहां से कहां से कहां पहुंच गया।
What's Your Reaction?