सवाईमाधोपुर में और ‘भड़का’ मामला, अब किरोड़ी ने दानिश अबरार के खिलाफ उठाया ये कदम

<p><em><strong>सवाईमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किरोड़ीलाल मीना मलारना डूंगर व लालसोट थाना पुलिस द्वारा छह लोगों की पिटाई करने के मामले में मंगलवार को यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण गुप्ता के पास शिकायत लेकर पहुंचे।</strong></em></p>

सवाईमाधोपुर में और ‘भड़का’ मामला, अब किरोड़ी ने दानिश अबरार के खिलाफ उठाया ये कदम
25-10-2023 - 05:54 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सवाईमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किरोड़ीलाल मीना मलारना डूंगर व लालसोट थाना पुलिस द्वारा छह लोगों की पिटाई करने के मामले में मंगलवार को यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण गुप्ता के पास शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने पिटाई का शिकार हुए लोगों की मौजूदगी में आरोप लगाया कि सवाईमाधोपुर से कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार के राजनीतिक दवाब के कारण पुलिस ने इन लोगों को बेरहमी से पीटा, जिससे फ्रेक्चर हो गया। पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट भी सीईओ के दखल के बाद दर्ज हो पाई।
मीना ने सीईओ को ज्ञापन देने के बाद मीडिया से कहा कि विधायकों की डिजायर पर लगाए पुलिसकर्मियों को अन्यत्र भेजा जाए, अन्यथा निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दानिश मलारना डूंगर प्रचार के लिए गए, जहां पीड़ित जमीन विवाद व मूलभूत सुविधाओं को लेकर अपनी मांग रखना चाह रहे थे। दानिश के साथियों ने अबरार मलारना सहित छह लोगों से मारपीट की व पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाय उन्हें धमकाया व मारपीट की। मीना ने दानिश पर हमला होने की शिकायत को निराधार बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।