लेस्बियन पार्टनर से शादी करने राजस्थान पहुंच गई एमपी की लड़की, जमकर मचा बवाल

<p><em><strong>कुछ साल पहले दोनों लड़कियों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद मध्यप्रदेश की लड़की जयपुर वाली लड़की से प्यार करने लगी।</strong></em></p>

लेस्बियन पार्टनर से शादी करने राजस्थान पहुंच गई एमपी की लड़की, जमकर मचा बवाल
07-11-2022 - 06:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

लड़की से शादी के लिए किसी लड़के को लड़की के घरवालों या फिर दुनिया से लड़ने के किस्से आपने खूब सुने होंगे लेकिन राजस्थान में एक लड़की अपनी सहेली से शादी करने के लिए मध्यप्रदेश से पहुंच गई। बात इतनी बढ़ी कि पुलिस को लड़की को हिरासत में लेना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
मध्यप्रदेश की एक लड़की राजस्थान के नागौर जिले के कस्बे लाडनूं में रहने वाली अपनी दोस्त के घर पहुंच गई। उसने वहां जाकर कहा कि वह अपनी दोस्त को मध्यप्रदेश ले जाने के लिए आई है और उससे शादी करेगी तो हर कोई हैरान रह गया। 
सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती
जानकारी देते हुए राजस्थान नागौर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि कुछ साल पहले दोनों लड़कियों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद मध्यप्रदेश की लड़की जयपुर वाली लड़की से प्यार करने लगी। उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना लिये। इसके बाद अब वह उसके घर आकर उससे शादी करना चाहती है।
ऐसा नहीं होने पर उसने उससे 10 लाख रुपये की डिमांड भी की और उनकी बातचीत की चैट सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी लड़की को फिरौती मांगने और बदनाम करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।