यूक्रेन जंग से पीछे हटने वाले रूसी सैनिकों को गोली मारने के आदेश..!
करीब नौ महीने से रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच कई तरह के दावे और प्रति दावे किये जाते रहे हैं। इन्हीं दावों-प्रतिदावों के बीच ब्रिटेन की एक खुफिया एजेंसी का दावा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन जंग से मुंह मोड़ने वाली सैनिकों को गोली मारने का आदेश दिया है।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने खुफिया रिपोर्ट के आधार पर दावा किया है कि इसके लिए रूस एक स्पेशल यूनिट तैयार कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक युक्रेन के साथ जंग में रूस के सैनिकों के मनोबल में लगातार कमी आ रही है। इन परिस्थितियों के मद्देनजर रूस के जनरल और कमांडरों को निर्देश दिए गए हैं कि यूक्रेन के खिलाफ चल रहे जंग से पीछे हटने वाले सैनिकों पर कार्रवाई की जाए। अगर चेतावनी के बाद भी सैनिक नहीं मानते हैं तो उन्हें गोली मारने का आदेश दिया गया है।
What's Your Reaction?