उपचुनाव परिणाम: 4 सीटें जीती भाजपा, तेलंगाना की हार भी जीत से कम नहीं
<p><em><strong>अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में इस बार शिव सेना की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की है।</strong></em></p>
6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा ने अपना जलवा बरकरार रखते हुए उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ, हरियाणा के आदमपुर और बिहार के गोपालगंज और ओडिशा की धामनगर सीट जीत ली है। बिहार के मोकामा में तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल ने जीत दर्ज की है। मुनुगोड़े में के. चंद्रशेखर राव की पार्टी तेलंगाना राष्ट्रीय समिति जीत गई है। मुंबई की अंधेरी पूर्व सीट पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े ने एकतरफा जीत हासिल की है।
बिहार में अवैध रूप से बंदूकें रखने के आरोप में अयोग्य घोषित अनंत सिंह की पत्नी आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी ने मोकामा से चुनाव जीत लिया है। गोपालगंज में कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन गुप्ता को आखिरी राउंड में 2183 वोटों से हराया है।
अंधेरी ईस्ट उपचुनाव में इस बार शिव सेना की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की हैं। वहां, दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वोट नोटा को वोट मिले, ऋतुजा लटके के खिलाफ किसी भी बड़े दल की तरफ से उम्मीदवार नहीं थे।
तेलंगाना के मुनुगोड़े में सत्तारूढ़ टीआरएस ने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के खिलाफ 10,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। ओडिशा के धामनगर में भी सत्तारूढ़ क्षेत्रीय दल बीजद का सामना भाजपा से था। दिवंगत विधायक विष्णु चरण सेठी के बेटे ने बीजेपी के टिकट पर यह चुनाव जीता।
What's Your Reaction?