सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद रहे मुंबई एयरपोर्ट के रनवे
मुंबई एयरपोर्ट पर आज, 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रनवे क्लोजर रहा। एयरपोर्ट के दोनों रनवे रिपेयर और मेन्टिनेंस के काम के लिए बंद रखे गये। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि रनवे मेन्टिनेंस की वजह से मुंबई एयरपोर्ट को 6 घंटे के लिए बंद रखा गया था। इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट्स नहीं संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई लेकिन उड़ानें सुचारू हो गई हैं।
800 फ्लाइटें हर दिन भरती हैं उड़ान
मुंबई एयरपोर्ट के पास दो काफी रनवे हैं, जिसमें मुख्य रनवे 9/27 और दूसरा रनवे 14/32 संचालन करता है। इन दोनों रनवे से हर दिन 800 फ्लाइट्स का संचालन होता है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद मुंबई एयरपोर्ट दूसरा सबसे बड़ा हवाईअड्डा है।
कोरोना के बाद कल सबसे ज्यादा यात्रियों ने की हवाई यात्रा
कोरोना महामारी के दौरान एविएशन सेक्टर सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। हालांकि अब ये धीरे-धीरे वापस पटरी पर लौट रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर 17 सितंबर को एक दिन में 1.30 लाख से ज्यादा पैसेंजर्स आए थे। ये कोरोना महामारी के बाद किसी एयरपोर्ट पर एक दिन में आए सबसे ज्यादा यात्रियों का आंकड़ा था।
एयरपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, 17 सितंबर को 95080 यात्रियों ने टर्मिनल 2 (T2) से यात्रा की जबकि 35294 यात्रियों ने टर्मिनल 1 (T1) से उड़ान भरी। इस दिन एयरपोर्ट से 839 उड़ानें संचालित हुई थीं।
What's Your Reaction?