गरीब गर्भवती महिलाओं की जांच से लेकर प्रसव तक की जिम्मेदारी उठा रहे ‘ऑक्सीजन मैन’

<p><em><strong>&lsquo;&rsquo;ऑक्सीजन मैन&rsquo;&rsquo; के नाम से विख्यात गुरुद्वारा प्रमुख गुरप्रीत सिंह रम्मी ने &lsquo;प्रेग्नो-केयर&rsquo; अभियान के जरिये गर्भवती महिलाओं को संपूर्ण जांच, पोषण और सुरक्षित प्रसव की सुविधाएं प्रदान करने की पहल की है।</strong></em></p>

गरीब गर्भवती महिलाओं की जांच से लेकर प्रसव तक की जिम्मेदारी उठा रहे ‘ऑक्सीजन मैन’
18-10-2022 - 05:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कोरोना महामारी के दौरान गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के इंदिरापुरम स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में अनोखे ऑक्सीजन लंगर के जरिये सैंकडों मरीजों के जीवन की डोर को बांधे रखने वाला ‘खालसा हेल्प इंटरनेशनल’ अब गरीब गर्भवती महिलाओं का संकटमोचक बना है। संगठन के अध्यक्ष और ‘’ऑक्सीजन मैन’’ के नाम से विख्यात गुरुद्वारा प्रमुख गुरप्रीत सिंह रम्मी ने ‘प्रेग्नो-केयर’ अभियान के जरिये गर्भवती महिलाओं को संपूर्ण जांच, पोषण और सुरक्षित प्रसव की सुविधाएं प्रदान करने की पहल की है।
रम्मी ने बताया कि गुरुद्वारा में संचालित डिस्पेंसरी में इलाज के लिए आने वाली गरीब महिलाओं में गर्भावस्था और खुद की सेहत से जुड़ी जानकारियों के अभाव को देखकर हमने अपनी स्वास्थ्य सेवा के तहत ‘प्रेग्नो-केयर’ को शुरु करने का फैसला लिया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘लगभग सात महीने पहले एक गर्भवती महिला को ‘गोद’ लेने के साथ ‘प्रेग्नो-केयर’ की शुरुआत की गई और फिलहाल 30 गर्भवती महिलाओं के इलाज, जांच और प्रसव की व्यवस्था हम कर रहे हैं। अब तक सरकारी और निजी अस्पतालों की मदद से चार महिलाओं का प्रसव भी कराया गया है।”
संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष 2.5 करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं लेकिन इनमें से प्रति मिनट एक की मौत हो जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।