नौसेना के ट्रेनर जेट ने भरी पहली उड़ान, आईएनएस विक्रमादित्य-विक्रांत पर होगा तैनात

<p><em><strong>एनपी5 को जल्द ही आइएनएस विक्रमादित्य और आइएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। इससे देश के महत्वाकांक्षी ट्विन इंजन डेक बेस्ड फाइटर (टीईडीबीएफ) को विकसित करने में भी मदद मिलेगी।</strong></em></p>

नौसेना के ट्रेनर जेट ने भरी पहली उड़ान, आईएनएस विक्रमादित्य-विक्रांत पर होगा तैनात
20-08-2023 - 10:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नौसेना के बेड़े में एनपी5 विमान को शामिल करने से उड़ान परीक्षण गतिविधियों में तेजी लाने में मदद मिलेगी। एनपी5 को जल्द ही आइएनएस विक्रमादित्य और आइएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। इससे देश के महत्वाकांक्षी ट्विन इंजन डेक बेस्ड फाइटर (टीईडीबीएफ) को विकसित करने में भी मदद मिलेगी। टीईडीबीएफ ज्यादा हथियार और शक्तिशाली इंजन से लैस होगा।

नौसेना के एलसीए (हल्के लड़ाकू विमान) प्रशिक्षण प्रोटोटाइप एनपी-5 ने शुक्रवार को पहली उड़ान भरी। एयरोनाटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हवाईअड्डे से उड़ान का संचालन किया गया। विमान ने दोपहर 2ः20 बजे उड़ान भरी। विमान ने 57 मिनट तक हवा में रहा। नौसेना के कैप्टन अमित कवाडे ने इस प्रशिक्षण विमान का संचालन किया। उनके साथ सेवानिवृत्त विंग कमांडर सिद्धार्थ सिंह भी थे। एलसीए नेवी को एडीए और हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने संयुक्त रूप से डिजाइन और विकसित किया है।
नौसेना के बेड़े में एनपी5 विमान को शामिल करने से उड़ान परीक्षण गतिविधियों में तेजी लाने में मदद मिलेगी। एनपी5 को जल्द ही आइएनएस विक्रमादित्य और आइएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। इससे देश के महत्वाकांक्षी ट्विन इंजन डेक बेस्ड फाइटर (टीईडीबीएफ) को विकसित करने में भी मदद मिलेगी। टीईडीबीएफ ज्यादा हथियार और शक्तिशाली इंजन से लैस होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।