एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में भारत ने खाई श्रीलंका से मात, फाइनल का सपना चकनाचूर

एशिया कप सुपर-4 मुकाबले में भारत ने खाई श्रीलंका से मात, फाइनल का सपना चकनाचूर
06-09-2022 - 11:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

एशिया कप के सुपर-4 मुकाबलों में आज भारत और श्रीलंका के बीच करो या मरो मुकाबला खेला गया। इसमें श्रीलंका ने भारत के विरुद्ध मैच को त्र विकेट से जीत लिया। उसने 19.5 गेंदों में जरूरी 174 रन बना लिये। श्रीलंका की ओर से पथुम निसंका ने 52 और कुसल मेंडिस ने 57 रन बनाए। इसके बाद कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 33 और भानुका राजपक्षे ने नाबाद 25 रन बनाकर टीम को राेमांचक जीत दिलाई। इस तरह भारत का एशिया कप फाइनल खेलने का सपना टूट गया।   

उल्लेखनीय है कि भारत सुपर-4 के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के विरुद्ध मैच हार गया था और फिर श्रीलंका के विरुद्ध मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। भारत के विरुद्ध श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। रोह्त शर्मा ने 72 रन की पारी खेलकर लड़खड़ाती नजर आ रही भारतीय पारी को संभाला।

शर्मा से पहले भारत ने 7 गेंद के भीतर ही केएल राहुल और विराट कोहली के विकेट गंवा दिए थे। कोहली तो खाता भी नहीं खोल पाए। ऐसे में भारतीय टीम दबाव में थी लेकिन रोहित ने हिटमैन के अंदाज में ही बल्लेबाजी की। उन्होंने खुलकर शॉट्स खेले मात्र 32 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।