मास्क लगाकर चरणामृत तो जादूगर ही पी सकता है..!

मास्क लगाकर चरणामृत तो जादूगर ही पी सकता है..!
07-09-2022 - 08:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जादूगर कहा जाता है। जब से सोशल मीडिया पर उनका मास्क पहने हुए ही कथिततौर पर चरणामृत पीने का वीडियो वायरल हो रहा है, यह मीम बनाये जाने लगे हैं कि वे जादूगर है और मास्क पहनकर भी चरणामृत पी सकते हैं।

इस वीडियो को लेकर लोग गहलोत को राहुल गांधी के सबसे करीबी कांग्रेस नेता और  हिंदू धर्म से जोड़कर गहलोत को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि गहलोत का कहना है कि कोई मास्क लगाकर पानी पी सकता है क्या? उन्होंने इस वीडियो से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा है कि 'मुझे नहीं पता कि वो वीडियो कहां का है? मुझे ध्यान नहीं'। उन्होंने यह भी कहा है कि 'ये लोग, जो काम नहीं करते वो षड़यंत्र करते हैं'।

ट्विटर पर इस वीडियो को लेकर ट्रोलर्स गहलोत और कांग्रेस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अशोक गहलोत जी का मास्क पहनकर चरणामृत लेने का अंदाज़ बड़ा ही निराला है, क्या इस मास्क में इनविजिबल छेद होता है?'

 वहीं एक यूजर @Kailash77580610) ने कटाक्ष करते हुए लिखा है कि  'बिना मास्क उतारे गहलोत साहब ने चरणामृत लेकर यह साबित कर दिया कि राहुल गांधी के बाद वही कांग्रेस अध्यक्ष के असल दावेदार हैं'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।