नीट टॉपर ने एम्स छोड़कर आखिर इस मेडिकल कॉलेज को क्यों चुना

<p><em><strong>रुचा को छोड़कर नीट के टॉप 10 स्टूडेंट्स ने एम्स को चुना है।</strong></em></p>

नीट टॉपर ने एम्स छोड़कर आखिर इस मेडिकल कॉलेज को क्यों चुना
30-10-2022 - 01:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नीट काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। देश का बेस्ट मेडिकल कॉलेज एम्स, नई दिल्ली इस बार भी टॉपर्स की पहली पसंद बना है, सिवाय एक को छोड़कर। नीट के टॉप स्कोरर चार स्टूडेंट्स में से एक रुचा पवाशे ने सबको चौंकाते हुए एम्स नई दिल्ली को छोड़कर बेलगावी (कर्नाटक) के स्थानीय मेडिकल को चुना है। इस बार नीट में चार छात्रों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए थे। रुचा पवाशे इनमें से एक थीं। टाइ ब्रेकिंग फॉर्मूले के चलते रुचा को रैंक 4 दी गई थी। 
टाॅप टेन ने चुना एम्स
रुचा को छोड़कर नीट के टॉप 10 स्टूडेंट्स ने एम्स को चुना है जबकि रुचा ने बेलगाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (बीआईएमएस), बेलगावी, कर्नाटक में एडमिशन लिया है। हालांकि जब रुचा ने टॉप किया था तब उन्होंने नई दिल्ली एम्स में ही एडमिशन लेने की इच्छा जाहिर की थी। 
यह बताया कारण
नीट रिजल्ट से काउंसलिंग की प्रक्रिया के बीच उनका मूड क्यों बदला? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं बेलगावी के एक छोटे से गांव से हूं और नई दिल्ली बहुत दूर लगती थी। अपनी 19 साल की उम्र में मैं अपने परिवार से इतना दूर कभी नहीं रही। इसलिए मैंने एम्स नई दिल्ली में एडमिशन न लेने का फैसला किया।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।