हंसते-हंसते गुडबाय बोलकर निगली सेल्फाॅस, तीन सहेलियों का सुसाइड वीडियो हिला देगा
<p><em><strong>तीन लड़कियों अपने हाथों में कुछ गोलियां लिए हुए वीडियो में बाय-बाय करती हुई नजर आ रही हैं। तीनों लड़कियां मुस्कुरा रही हैं और फिर वे उन गोलियों को निगल जाती हैं। ये गोलियां दरअसल सेल्फाॅस की थीं, जिसके बाद दो लड़कियों की मौत हो गई तथा एक अस्पताल में गंभीर है। </strong></em></p>
दिल दहलाने वाला यह सुसाइड का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मची हुई है। मध्यप्रदेश के सीहोर की तीन सहेलियां स्कूल से बंक मारकर इंदौर गईं और वहां तीनों ने जहर खा लिया। तीनों लड़कियां क्लास 12 की स्टूडेंट थीं। जहर खाने के बाद तीनों लड़कियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो लड़कियों की मौत हो गई। एक की हालत बहुत गंभीर है। तीनों लड़कियों ने खुदकुशी करने से पहले अपना वीडियो बनाया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लड़कियां अपने हाथ में सल्फाॅस की दर्जनों गोलियां लिए हुए हैं। साथ ही वो वीडियो में बाय-बाय करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लड़कियां सुसाइड से पहले मुस्कुरा रही हैं।
क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि तीनों सहेलियां सीहोर के आष्टा की रहने वाली हैं। तीनों ने इंदौर के रीजनल पार्क में जहर खाया। तीनों लड़कियां शुक्रवार को बस से इंदौर पहुंची थी। तीनों में से पायल और पूजा की मौत हो गई है। वहीं, आरती की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
दोस्त मिलने नहीं आया तो खाया जहर
आष्टा के मॉडल स्कूल में पढ़ने वाली तीनों सहेलियां इंदौर पहुंची थी। जहां पायल अपने दोस्त रोहित से मिलने आई थी। पार्क में पहुंचने के बाद पायल ने रोहित को मिलने के लिए बुलाया लेकिन रोहित मिलने नहीं आया और उसने कहा कि घर लौट जाओ। इस बात को लेकर पायल और रोहित का झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर पायल ने जहर खा लिया।
सहेली की देखादेखी खाया जहर
दूसरी सहेली पूजा अपने परिवार के कलह से परेशान थी। अपनी सहेली को जहर खाते देख उसने भी जहर खा लिया। इसके बाद आरती ने सोचा कि घर जाकर मैं क्या जवाब दूंगी। इस बात से डर कर आरती ने भी जहर खा लिया। इलाज के दौरान पूजा और पायल की मौत हो गई। वहीं आरती की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।
What's Your Reaction?