क्या होता है नार्को टेस्ट, जिससे आफताब उगलेगा सच? 

<p><em><strong>श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस ने साकेत कोर्ट से आफताब का नार्को टेस्ट कराने की इजाजत मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।&nbsp;</strong></em></p>

क्या होता है नार्को टेस्ट, जिससे आफताब उगलेगा सच? 
17-11-2022 - 11:33 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में दिल्ली पुलिस दिन-रात एक कर रही है। पुलिस ने लगातार तीसरे दिन दिल्ली के महरौली जंगल में सर्च अभियान चलाया और सबूत तलाशे, जिसमें कुछ सफलता भी प्राप्त हुई है। हलांकि, करीब तीन घंटे तक जंगल की खाक छानने के बाद भी पुलिस को न तो श्रद्धा का सिर मिला और न ही वो आरी, जिससे श्रद्धा के शव के टुकड़े किए गए थे। दो दिन से महरौली का जंगल छान रही दिल्ली पुलिस को अब तक श्रद्धा के शव के करीब 25 टुकड़े ही बरामद हुए हैं। इसमें करीब आठ घंटे की तलाशी के बाद 11 टुकड़े मंगलवार को मिले, जबकि 14 टुकड़े सोमवार को बरामद किए गए थे। 
नार्को टेस्ट कैसे किया जाता है?
नार्को टेस्ट की प्रक्रिया जटिल नहीं है। इस टेस्ट के दौरान अपराधी को सोडियम पेंटोथॉल का एक इंजेक्शन दिया जाता है। इसे ट्रुथ ड्रग के नाम से भी जाना जाता है। इस दवा के शरीर में जाने पर व्यक्ति एक ऐसी अवस्था में पहुंच जाता है, जहां व्यक्ति पूरी बेहोशी की स्थिति में भी नहीं होता है और पूरी तरह से होश में भी नहीं होता है। इन दोनों के बीच एक ऐसी अवस्था है जिसमें व्यक्ति ज्यादा नहीं बोल सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस अवस्था में कोई भी शख्स झूठ नहीं बोलता है। इसलिए जांच टीम को सच्चाई तक पहुंचने में मदद मिलती है।
टेस्ट के दौरान जा सकती है जान
नार्को टेस्ट के दौरान किसी शख्स की जान जाने का खतरा भी होता है। टेस्ट के दौरान सोडियम पेंटोथॉल की मात्रा थोड़ी भी ज्यादा हो जाए, तो शख्स कोमा में जा सकता है। इसके अलावा शख्स की जान भी जा सकती है। बता दें कि नार्को विश्लेषण परीक्षणों की आमतौर पर कानूनी वैधता नहीं होती है क्योंकि यह अर्ध-चेतन व्यक्ति द्वारा किया जाता है, जो अदालत में स्वीकार्य नहीं होते हैं।
इन मामलों में पुलिस ने दी नार्को टेस्ट करने की इजाजत
गोधरा कांड केस (2002)
भारत में नार्को टेस्ट जिस मामले में सबसे पहले किया गया, वो था 2002 का गोधरा कांड, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस केस में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों- बिलाल हाजी इस्माइल सुजेला, कासिम अब्दुल सत्तार उर्फ कसम बिरयानी, अब्दुल रज्जाक अब्दुल रहीम धंतिया, अनवर मोहम्मद और इरफान सिराज पर नार्को टेस्ट किया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।