नए जिले, नए कागजात: आपको अपडेट करने पड़ेंगे कुछ डाक्यूमेंट्स
<p><em><strong>राज्य सरकार के 19 नए जिलों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश में अब जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 50 और संभाग 7 से बढ़कर 10 हो गए हैं। जयपुर और जोधपुर जिले में नगर निगम क्षेत्र को रखा गया है, जबकि नगर निगम सीमा से बाहर वाली तहसीलों को जयपुर ग्रामीण और जोधपुर ग्रामीण जिला नाम दिया गया है।</strong></em></p>
राज्य सरकार के 19 नए जिलों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश में अब जिलों की संख्या 33 से बढ़कर 50 और संभाग 7 से बढ़कर 10 हो गए हैं। जयपुर और जोधपुर जिले में नगर निगम क्षेत्र को रखा गया है, जबकि नगर निगम सीमा से बाहर वाली तहसीलों को जयपुर ग्रामीण और जोधपुर ग्रामीण जिला नाम दिया गया है। नए जिले बनने से आमजन खुश तो है लेकिन उनकी परेशानी भी बढ़ गई है।
करीब 2.06 करोड़ लोगों का एड्रेस बदला
नए जिले बनने से करीब 2.06 करोड़ लोगों का एड्रेस भी बदल गया, जिसके कारण सभी लोगों को अब आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और जनाधार समेत कई डाक्यूमेंट्स में अपना एड्रेस अपडेट कराना पड़ेगा। डाक्यूमेंट्स में परिवर्तन करने के लिए आमजन को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। वहीं, कुछ डाक्यूमेंट्स को अपडेट कराने में जेब भी ढीली होगी। आजादी के बाद राज्य का यह सबसे बड़ा पुनर्गठन है। नए जिलों से प्रदेश की 120 विधानसभा सीटों की राजनीति प्रभावित होगी।
इन डाक्यूमेंट्स को करना होगा अपडेट
प्रदेश में 19 नए जिले बनने के बाद आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, जनाधार, पेन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड मैरिज सर्टिफिकेट सहित अन्य डाक्यूमेंट्स में एड्रेस अपडेट कराना पड़ेगा।
What's Your Reaction?