व्हाट्सएप पर नया फीचर, व्यूवंस में मीडिया फाइल का नहीं ले पाएंगे स्क्रीनशॉट

व्हाट्सएप पर नया फीचर, व्यूवंस में मीडिया फाइल का नहीं ले पाएंगे स्क्रीनशॉट
06-10-2022 - 06:22 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

स्मार्ट फोन की लोकप्रिय एप्लीकेशन व्हाट्स एप कुछ नयी विशेषताओं को जोड़ने की कोशिश में और इसके लिए तेजी से काम कर रहा है। कथित जानकारी में आया है कि व्हाट्स एप के नए फीचर व्यूवंस (View Once) को अब और भी सुरक्षित बनाने पर काम किया जा रहा है। इसके तहत व्हाट्स एप का इस्तेमाल करने वाले व्यू वंस में मीडिया फाइलों के स्क्रीनशॉट नही ले सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि व्हाट्सएप में व्यू वंस की मीडिया फाइल्स केवल एक बार ही खोली जा सकती हैं, लेकिन यूजर्स उनका स्क्रीनशॉट आसानी ले सकते हैं। अब व्हाट्स एप के व्यू वंस में नयी विशेषता शुरू हो जाने के बाद स्क्रीनशॉट की सुविधा समाप्त हो जाएगी।

डब्लूएबीटाइन्फो की सूचना को आधार मानें तो व्हाट्सएप ने अपना अपडेट वर्जन 2.22.22.3 एंड्रॉइड बीटा के साथ-साथ आईओएस बीटा उपयोगकर्ताओं के लिए नया फीचर शुरू करने जा रहा है. यह व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं यह विकल्प देगा कि वह अपनी डिटेल को दूसरे उपयोगकर्ता के साथ से किस तरह से बांटना चाहता है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोई 'व्यू वंस'  में मीडिया फाइल का स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करता है तो स्क्रीन पर ‘कान्ट टेक स्क्रीनशॉट्स ड्यू टू सीक्युरिटी पॉलिसी’ की सूचना दिखाई देगी। यही नहीं अगर कोई फोन स्क्रीन रिकॉर्ड करने या उसका स्क्रीनशॉट लेने में सक्षम होगा तो भी उसे स्क्रीनशॉट काला या खाली दिखाई देगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।