टल गया बड़ा हादसा, भैंसों के झुण्ड से टकराने पर मुंबई-गांधीनगर के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

टल गया बड़ा हादसा, भैंसों के झुण्ड से टकराने पर मुंबई-गांधीनगर के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
06-10-2022 - 08:54 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही शुरू की गई मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल के लिए चलने वाली  वंदे भारत एक्सप्रेस आज एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। हादसा मणिनगर-वटवा स्टेशन के बीच हुआ जब इस रूट के ट्रैक पर अचानक भैंसों का एक झुंड टकरा गया जिससे ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

पश्चिमी रेलवे के सीनियर पीआरओ जेके जयंत ने यह जानकारी देते हुए यह भी बताया कि रेलवे की ओर से रेल पटरी के आसपास के ग्रामीणों से यह अपील की जाती रही है कि वे अपने मवेशियों को ट्रैक के पास न छोड़ें। हालांकि इस घटना से थोड़ा सा नुकसान हुआ परंतु ट्रेन के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। ट्रेन अपने निर्धारित समय से चल रही है.

उल्लेखनीय है कि 120 किलोमीटर से लेकर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली इस रेलगाड़ी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उद्घाटन किया था। आगामी वर्ष 2023 तक राजस्थान के लोगों को भी इस रेलगाड़ी का तोहफा मिल सकता है। जोधपुर से जयपुर के अलावा, जयपुर-कोटा, जयपुर-दिल्ली और उदयपुर में भी इस ट्रेन को चलाने की योजना है। राजस्थान में वन्दे भारत ट्रेन को 8 से 10 जगहों से चलाने की तैयारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।