कम्युनिस्ट पार्टी की मीटिंग : गलवान झड़प का वीडियो दिखाकर जिनपिंग बने हीरो, आजीवन राष्ट्रपति रहे तो भारत के लिए खतरा
<p><em><strong>इस दौरान गलवान में लड़ने वाले कमांडर को भी बुलाया गया था और उसे सम्मानित भी किया गया।</strong></em></p>
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी यानी सीसीपी की 20वीं कांग्रेस रविवार यानी 17 अक्टूबर को बीजिंग में शुरू हुई। यह मीटिंग 22 अक्टूबर तक चलेगी। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मीटिंग में हुई चर्चा से ज्यादा जिनपिंग सरकार की उपलब्धि के तौर पर गलवान झड़प का वीडियो दिखाना, चर्चा में रहा। इस दौरान गलवान में लड़ने वाले कमांडर को भी बुलाया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स में इसे भारत को लेकर जिनपिंग का एजेंडा बताया गया। भारत को खतरा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि सीसीपी की मीटिंग के बाद शी जिनपिंग का कार्यकाल बढ़ाने का ऐलान तय माना जा रहा है। वहां किसी भी राष्ट्रपति को अधिकतम दो कार्यकाल देने का नियम जिनपिंग पहले ही खत्म करा चुके हैं। इससे उनके जिंदगीभर राष्ट्रपति रहने का रास्ता साफ हो गया।
बॉर्डर पर टकराव बढ़ सकता है
जिनपिंग को आजीवन प्रेसिडेंट बने रहने की आजादी से असीमित ताकत मिल जाएगी। ऐसे में चीन बॉर्डर के साथ लाइन ऑफ कंट्रोल पर अपनी ताकत दिखा सकता है।
चीन के बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव और चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को बढ़ावा मिलेगा, जिसका भारत विरोध करता रहा है। वह नेपाल और श्रीलंका में अपने प्रोजेक्ट में तेजी लाकर भारत को घेरन् की कोशिश सकता है।
What's Your Reaction?