एलओसी पर पाकिस्तान के तीन आतंकियों को भारतीय सेना ने किया ढेर, क्लेमोर माइन से बैट जैसा हमला करने आये थे
<p><em><strong>भारत और पाकिस्तान के मध्य सीमा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय फौज ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तानी बैट हमले की तरह होने वाली बड़ी वारदात और लक्षित हत्या के षडयंत्र को नाकाम कर दिया है।</strong></em></p>
आतंकियों के शव के पास क्लेमोर माइन मिली है, जिसका पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई बैट हमले में इस्तेमाल करती है। उल्लेखनीय है कि इस माइन से सीमावर्ती इलाकों में कई बार धमाके किये जा चुके हैं। वहीं पिस्टल की बरामदगी को राजोरी और पुंछ में लक्षित हत्या की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। इस दोहरी साजिश से एक तरफ एलओसी को दहलाया जाना था, तो दूसरी तरफ लक्षित हत्या से क्षेत्र के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती थी।
खुफिया एजेंसी के अनुसार क्लेमोर माइन को रिमोट कंट्रोल से संचालित किया जा सकता है। इसके विस्फोट से जो छर्रे निकलते वे 100 सौ मीटर के दायरे तक 60 डिग्री कोण में मारक होते हैं। आमतौर पर इसका इस्तेमाल घात लगाकर हमला करने में किया जाता है।
बर्फबारी से पहले घुसपैठ की और तेज होंगे कोशिशें
सेना का कहना है कि क्षेत्र में बर्फबारी होने पर घुसपैठ करना मुश्किल हो जाएगा। इसे देखते हुए पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशें तेज होने के आसार हैं। घुसपैठ के लिहाज से वर्तमान सीजन सबसे संवेदनशील है। इन साजिशों को नाकाम करने के लिए पूरा अमला पूरी तरह से मुस्तैद है।
एक आतंकी का शव बरामद, दो के शव ठेले पर पीओजेके ले गए
सेना के पुंछ ब्रिगेड कमांडर राजेश बिष्ट ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे तीन आतंकी भारी मात्रा में असलहे के साथ घुसपैठ करने आए थे। पठानी सूट पहने तीनों को ऐन मौके पर ढेर कर दिया गया। घुसपैठियों को पहले सुरक्षा बलों ने ललकारा लेकिन तीनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों मारे गए।
इलाके की तलाशी लेने पर एक आतंकी का गोलियां से छलनी शव हथियारों के साथ बरामद कर लिया गया। दो अन्य के शव कुछ लोग ठेले पर लादकर पाक अधिकृत कश्मीर की तरफ ले गए। बिष्ट ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान हथियार और असलहे बरामद करने के साथ ही खून के निशान मिले।
इसके अलावा आतंकी का शव बरामद करने के साथ दो एके-74, चार मैगजीन, 43 गोलियां, एक चाइनीज पिस्टल, सात गोलियां, एक मैगजीन, एक क्लेमोर माइन, केबल, बैटरी, एक एसएमजी मैगजीन, एक बैग, एक पाउच, पाकिस्तान निर्मित गोल्ड कप सिगरेट पैकेट, लाइटर, एक पैकेट में खाने-पीने का सामान बरामद किया गया है। यह दर्शाता है कि आतंकी पूरी तैयारी के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे। सैन्य अधिकारी के साथ डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज हसीब मुगल भी मौजूद थे
What's Your Reaction?