राजस्थान में बारिश... जोधपुर में उल्टी चली कार
NULL
राजस्थान में बीते दो दिन से मानसून पूरी तरह मेहरबान है। पूर्वी राजस्थान के बाद पश्चिमी राजस्थान में भी सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बाद कई शहरों से हैरतअंगेज तस्वीरें सामने आ रही हैं। इनमें कहीं कार बहती दिख रही है, तो कहीं सब्जियां तैरती नजर आ रही है।
उल्टी चलने लगी कार
बारिश के बाद जोधपुर से वायरल हो रहे वीडियो में बारिश के तेज बहाव में एक कार उल्टी चलती दिखाई दे रही है। कार बारिश के साथ बहती नजर आ रही है।
मंडी में बही सब्जियां
सोमवार की मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। जोधपुर की मंडी जलमग्न हो गई और सब्जियां तैरने लगी।
यात्रियों से भरी बस नाले में
भीलवाड़ा शहर में सडक़ें दरिया बन गई। इस दौरान यहां यात्रियों से भरी बस एक नाले में फंस गई। सभी 30 यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
कोटा में एसयूवी डूबी
मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के उफनते नाले में बोलेरो कार बह गई। यहां जिले के रांवठा गांव में कार चालक बोलेरो कार निकालने की कोशिश कर रहा था। कार में 3 बच्चे भी सवार थे। ग्रामीणों ने तत्काल तीनों बच्चों को बोलेरो कार से बाहर निकाला और ड्राइवर को भी बचा लिया।
What's Your Reaction?