न्यूजठिकाना डॉट कॉम वेबसाइट की विजयादशमी पर शुरुआत, दो कन्याओं प्रांजल और श्री ने किया उद्घाटन
न्यूज ठिकाना डॉट कॉम परिवार की सोच है कि मां या पिता या किसी अन्य संबंध के प्रति स्नेह या सम्मान दर्शाने के लिए एक दिन ही नियत क्यों रखा जाये..? यह काम तो हर दिन किया जाना चाहिए। कन्या पूजन वर्ष में केवल दो बार.. और वो भी केवल नौ दिन.. आखिर क्यों..? उन्हें तो हर रोज ही पूजना चाहिए और यथोचित सम्मान दिया जाना चाहिए।
अपनी इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए न्यूज ठिकाना परिवार ने तय किया कि अपनी न्यूज वेबसाइट newsthikana.com दो नन्हीं कन्याओं के आशीर्वाद के साथ शुरू की जानी चाहिए। ऐसे में आज बुधवार, 5 अक्टूबर 2022 की शाम यानी विजयादशमी पर पहली कक्षा में पढ़ने वाली प्रांजल गहलोत और पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली श्री वर्मा के शुभ हाथों से न्यूजठिकाना डॉट कॉम की औपचारिक शुरुआत की गई।
दोनों कन्याओं को न्यूजठिकाना के कार्यालय में विशिष्ट अतिथि के तौर पर बुलाया गया और उन्हें विशेष संपादक होने का गौरव दिया गया। प्रांजल ने https://www.newsthikana.com/post/pm-modi-will-go-to-the-historical-kullu-dussehra-festival-where-ravana-is-not-burnt-rv77310 और श्री ने https://www.newsthikana.com/post/dussehra-is-being-celebrated-with-full-gaiety-across-the-country-rashtriya-swayamsevak-sangh-did-the-path-sanchalan-rv53261 खबरों को क्लिक करके खबरों को प्रकाशित किया।
इससे पूर्व दोनों कन्याओं प्रांजल और श्री ने कार्यालय में स्थापित गणेश पूजन किया और सभी के माथे पर बिंदी और तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। सभी ने कन्याओं द्वारा की गई इस तरह की शुरुआत के लिए न्यूज ठिकाना परिवार को बधाई दी हैं और खबर को लाइक किया है।
What's Your Reaction?