एलएसी के पास चीन के सामने 'प्रचंड'..! इसी महीने तैनात करेगी सेना
<p><em><strong>भारतीय सेना ईस्टर्न कमांड में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास स्वदेशी लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर प्रचंड तैनात करने जा रही है।</strong></em></p>
हाल ही सेना को मिले स्वदेशी अटैक हेलिकाॅप्टर प्रचंड ने सीमा पर मोर्चा संभालने की तैयारी कर ली है। प्रचंड की पहली परीक्षा चीन के सामने एलएसी पर होगी। इन्हें इसी महीने तैनात कर दिया जाएगा। भारतीय सेना ईस्टर्न कमांड में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास स्वदेशी लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर प्रचंड तैनात करने जा रही है। आर्मी एविएशन को अब तक तीन हेलिकॉप्टर मिल गए हैं और चौथा हेलिकॉप्टर इस महीने के आखिर तक मिल जाएगा। सूत्रों के मुताबिक आर्मी इन्हें असम के मीसामारी में तैनात कर रही है। पिछले साल ही मीसामारी में नई आर्मी एविएशन ब्रिगेड भी बनाई गई। आर्मी ने लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर की पहली स्क्वॉड्रन इस साल जून में बैंगलुरू में बना ली थी। प्रचंड लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर हैं और यह सेना के लिए पहले डेडिकेटेड अटैक हेलिकॉप्टर हैं।
सूत्रों के मुताबिक बैंगलुरू में बनाई आर्मी एविएशन की 351 आर्मी एविएशन स्क्वॉड्रन को तीन लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर की डिलीवरी मिल गई है। चौथा हेलिकॉप्टर इसी महीने आखिर में मिलेगा जिसके बाद स्क्वॉड्रन को मीसामारी शिफ्ट किया जाएगा। पांचवां हेलिकॉप्टर अगले महीने के आखिर तक मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?