अगले सप्ताह मन को भाएगी मावठ, राजस्थान में कुछ जगहों पर इंद्रदेव होंगे मेहरबान

<p><em><strong>हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी के बीच बीते 24 घंटे में पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शेखावाटी अंचल समेत अन्य जगहों पर शीतलहर के बीच बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है।&nbsp;</strong></em></p>

अगले सप्ताह मन को भाएगी मावठ, राजस्थान में कुछ जगहों पर इंद्रदेव होंगे मेहरबान
20-01-2023 - 01:24 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में अगले सप्ताह बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। यहां नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मावठ के आसार हैं। केंद्रीय मौसम विभाग ने 23 और 24 जनवरी को राजस्थान सहित उत्तर व मध्य भारत के कई हिस्सों में अच्छी मावठ होने की संभावना जताई है। कई हिस्सों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। आम लोगों के लिए राहत की बात है कि इसके बाद कड़ाके की सर्दी का असर कम होने लगेगा।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 23-24 जनवरी को उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड में बारिश के साथ अच्छी बर्फबारी होगी। इसका असर मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। 26 जनवरी से उत्तर भारत में मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। इससे पहले रेकॉर्ड तोड़ सर्दी से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। सरसों, चना, जौ और अन्य सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर पाला पड़ने की भी सूचना मिली है। किसानों ने भी पाले से फसलों के खराबे की बात कही है।
प्रमुख जगहों का पारा
गुरूवार को माउंट आबू का माइनस 1, जोबनेर का 3, फतेहपुर का 3.8, चूरू का 4.5, जयपुर का 6.6, श्रीगंगानगर का 7.3, उदयपुर का 5.0, अजमेर का 7.9, बीकानेर का 8.9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।