शेयर नहीं ये पारस पत्थर हैं ! एक साल में दिया 1500 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न
<p><em><strong>शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई शेयरों ने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। इन शेयरों में जिन्होंने निवेश किया, वे मालामाल हो गए हैं। निवेशकों को बंपर रिटर्न देने वाले शेयरों में जय बालाजी इंडस्ट्रीज और आंध्रा सीमेंट शामिल हैं। पिछले एक साल में इन स्टॉक्स ने शानदार रिटर्न दिया है।</strong></em></p>
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई ऐसे स्टॉक हैं, जिन्होंने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। इन शेयरों में निवेश करने वाले मालामाल हो गए हैं। इन शेयरों ने काफी कम समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। जय बालाजी इंडस्ट्रीज और आंध्रा सीमेंट के शेयरों ने निवेशकों को एक साल में करीब 1500 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस शेयर में निवेश करने वाले मालामाल हो गए हैं।
निवेशकों को किया मालामाल
अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले जय बालाजी के शेयर में निवेश किया होता तो आज उसे बंपर रिटर्न मिलता। एक साल पहले की बात करें तो 24 नवंबर, 2022 को कंपनी का शेयर 40.85 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, आज यह शेयर 605 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। शेयर का 52 सप्ताह का हाई 641.90 रुपये और लो लेवल 39.05 रुपये है। शेयर ने निवेशकों को पिछले 5 दिनों में 4 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले छह महीनों में शेयर ने 592 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। शेयर में अभी भी तेजी देखने को मिल रही है।
4 रुपए से पहुंचा 158 रुपए पर
वहीं, आंध्रा सीमेंट की बात करें तो इसका 52 सप्ताह का लो 4.90 रुपये है। वहीं, 52 सप्ताह का हाई 158.25 रुपये है। यह शेयर अभी 95 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है। एक साल में आंध्रा सीमेंट के शेयर ने निवेशकों को करीब 1300 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है।
बिना जानकारी के न करें निवेश
शेयर बाजार में बिना जानकारी के निवेश न करें। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
What's Your Reaction?