अब अमरीका के फ्लोरिडा में फायरिंग, एक की मौत और छह घायल
अमरीका में हथियार खरीदना और उनके लाइसेंस मिलना काफी सरल है। शायद यही वजह है कि वहां बात-बात में बंदूक या रिवॉल्वर निकल आती हैं और फायरिंग की घटनाएं हो जाती हैं। अब वहां फ्लोरिडा के टाम्पा शहर में एक बार के बाहर रविवार की सुबह फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये।
टम्पा पुलिस विभाग सूत्रों ने बताया कि यह घटना रविवार को सुबह करीब तीन बजे नॉर्थ फ्रेंकलिन स्ट्रीट पर एलआईटी सिगार (LIT Cigar) और मार्टिनी लाउंज (Martini Lounge) के बाहर हुई। क्लब दो समूह किसी बहस में इतने उलझ गये कि एक व्यक्ति ने गुस्से में गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी में जिस व्यक्ति की मौत हुई, वह केलिफोर्निया का रहने वाला था और एक शादी में टम्पा जा रहा था। इसके अलावा छह अन्य घायलों में चार पुरुष और दो महिलाएं हैं जिनका निकटवर्ती अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले अमरीका के मैक्सिको के सैन मिगुएल टोटोलापन शहर में अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें शहर के मेयर भी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक शहर के सिटी हॉल में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग शुरू कर दी थी। इस घटना में कई पुलिस अधिकारी भी गोली का शिकार हो गए थे कार्यक्रम में करीब 200 लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?