एनटीपीसी में विभिन्न क्षेत्रों के इंजीनियरों के लिए निकली नौकरी..
<p><em><strong>पोर्टल 4 नवंबर से 18 नवंबर तक खुला रहेगा</strong></em></p>
देश की अग्रणी पावर कंपनी नेशनल थर्मल पावर (NTPC) काॅर्पोरेशन ने 17 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें एक्जीक्यूटिव (प्रोसेस इंजीनियरिंग यूरियो/अमोनिया), एक्जीक्यूटिव (प्रोसेस इंजीनियरिंग केमिकल/मेथेनॉल) के एक-एक पद, एक्जीक्यूटिव (सस्टेनेबल डेवलेपमेंट कार्बन मैनेजमेंट) के दो पद, एक्जीक्यूटिव (बायो एनर्जी) का एक पद, एक्जीक्यूटिव (आईटी) का एक पद और एक्जीक्यूटिव (एलए/ आरएंडआर) के 11 पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल 4 नवंबर से 18 नवंबर तक खुला रहेगा। इस बारे में अधिक जानकारी एनटीपीसी की वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर प्राप्त की जा सकती है।
What's Your Reaction?