5 राज्यों की विधानसभा और एक लोकसभा सीट का उपचुनाव, 5 दिसंबर को होगी वोटिंग

<p><em><strong>देश के 5 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों और&nbsp; उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने वोटिंग की तारीखों का ऐलान कर दिया है।&nbsp;</strong></em></p>

5 राज्यों की विधानसभा और एक लोकसभा सीट का उपचुनाव, 5 दिसंबर को होगी वोटिंग
05-11-2022 - 01:34 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट और उत्तर प्रदेश की  मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव के मतदान होगा। चुनाव आयोग  के अनुसार उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ वहां रामपुर विधानसभा सीट, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहनी तथा छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर (एसटी आरक्षित) सीट पर उपचुनाव होना है। 

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों के लिए 10 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को की जाएगी जबकि उम्मीदवार अपना नामाकंन 21 नवंबर तक वापस ले सकेंगे। ओडिशा, बिहार, राजस्थान, यूपी और छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर एकसाथ 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामों के साथ ही इन सीटों पर मतगणना की जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।