प्रत्यक्षदर्शियों ने स्पष्ट किया कि छेड़छाड़ करने पर पिटा था स्क्रैप कारोबारी, जबरन जयश्रीराम के नारे लगवाने का आरोप लगाते हुए खेला विक्टिम कार्ड..!

<p><em>पद्मावत एक्सप्रेस में मुरादाबाद के मुस्लिम कारोबारी आसिम हुसैन की पिटाई के मामले में जीआरपी ने आरोपियों के ही बयानों को सही माना है। आसिम हुसैन के कपड़े उतरवाकर उन्हें बेल्टों से पीटने के आरोप में पकड़े गए रायबरेली के सतीश और प्रतापगढ़ के सूरज जीआरपी से कहा था कि आसिम हुसैन ने ट्रेन में एक लड़की से अश्लील हरकतें की थीं जिसके विरोध में गुस्साई भीड़ ने आसिम को पीटा था।&nbsp;</em></p>

प्रत्यक्षदर्शियों ने स्पष्ट किया कि छेड़छाड़ करने पर पिटा था स्क्रैप कारोबारी, जबरन जयश्रीराम के नारे लगवाने का आरोप लगाते हुए खेला विक्टिम कार्ड..!
16-01-2023 - 10:54 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अब जीआरपी की SP अपर्णा गुप्ता ने भी यही बात दोहराई है और कहा है कि सीओ जीआरपी को पूरे मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए थे। उसके बाद यह बात सामने आई की आसिम हुसैन ने गुमराह करने की कोशिश की है और वह झूठ बोल रहा है।

नहीं लगवाए गए थे जय श्रीराम के नारे 
जांच में ये साफ हो गया है कि आसिम हुसैन से ट्रेन में धार्मिक नारे लगवाने की कोशिश नहीं हुई थी। एसपी ने कहा कि घटना के सभी वीडियो और यात्रा कर रहे बाकी लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं जिससे ये पता चला है कि आसिम हुसैन ने ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रही एक लड़की के साथ अश्लीलता की थी। जिससे गुस्साई भीड़ ने आसिम को पकड़ लिया। दो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।

लूट की रिपोर्ट भी निकली झूठ

SP का कहना है कि लूट की बात भी झूठी साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जिस लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जीआरपी की टीमों को इस काम पर लगाया गया है। चूंकि घटना जरनल कोच की है इसलिए यात्रियों का पूरा ब्यौरा नहीं मिला है।

धार्मिक रंग देने की कोशिश 
SP ने कहा कि मामले को बेवजह धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई। जबकि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिसमें आसिम हुसैन से जयश्रीराम के नारे लगवाने की पुष्टि होती हो।

 

 

मामला क्या है 

मुरादाबाद के एक स्क्रैप कारोबारी की ट्रेन में बेल्ट से पिटाई का वीडियो सामने आया और खूब वायरल भी हुआ।  मुरादाबाद में कटघर थाना क्षेत्र में स्क्रैप का काम करने वाले आसिम हुसैन का कहना है कि गुरुवार रात पद्मावत एक्सप्रेस में हापुड़ से मुरादाबाद के बीच की जनरल बोगी में हापुड़ से चढ़े 8 से 10 लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। जय श्री राम के नारे लगाने को कहा। नारे नहीं लगाने पर उनके कपड़े उतरवाए और फिर बेल्ट से पिटाई की। मुरादाबाद आउटर पर ट्रेन धीमी हुई तो एक यात्री ने आरोपियों से बचाकर उसे नीचे धक्का देकर उतार दिया। मुरादाबाद GRP SP अपर्णा गुप्ता ने कहा कि पीड़ित की एप्लिकेशन पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। 
तफ्तीश में कथित पीड़ित के ही आरोपी होने की बात निकल कर सामने आ रही है। हालांकि मामले की जांच अभी चल रही है। पुलिस ने बताया कि जिस लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।