एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले बाल-बाल बचीं, साड़ी में लग गयी थी आग..!

<p><em>एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में रविवार, 15 जनवरी &nbsp;को पुणे में एक कार्य्रकम के दौरान शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माला पहनाते समय आग लग गई। हालांकि, वक्त रहते आग को उन्होंने खुद ही बुझा दिया जिससे उन्हें कोई शारीरिक हानि नहीं हुई।&nbsp;</em></p>

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले बाल-बाल बचीं, साड़ी में लग गयी थी आग..!
16-01-2023 - 04:32 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

साड़ी में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि सुप्रिया सुले शिवाजी महाराज की प्रतिमा को माला पहना रही है और  इस बीच उनकी साड़ी में आग लग गई।
 दरअसल सांसद सुप्रिया सुले पुणे के दौरे पर हैं। रविवार, 15 जनवरी को  को सुप्रिया सुले एक कराटे टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मौजूद थीं। इस दौरान दीपक प्रज्ज्वलित करते समय उनकी साड़ी में आग लग गई। लेकिन, समय रहते उन्होंने ही आग को बुझा लिया जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की शारीरिक हानि नहीं हुई। समय रहते आग को नहीं बुझाया गया होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।