हे भगवान ! जाने आज कहां गिरेगा चीनी रॉकेट?
NULL
चीन का लॉन्ग मार्च 5 बी रॉकेट का मलबा शनिवार, 30 जुलाई की शाम 7.24 बजे वायुमंडल में प्रवेश करने वाला है। चीन का कहना है कि इस बार जोखिम ज्यादा है। हालांकि, मलबे का अधिकतर हिस्सा पहले ही घर्षण से जलकर राख हो जाएगा। 25-टन वजनी यह रॉकेट 24 जुलाई को चीन के अधूरे तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन को वेंटियन प्रयोगशाला केबिन मॉड्यूल को पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया था।
सटीक जगह का पता नहीं
अमेरिकी वैज्ञानिकों के अनुसार करीब 16 घंटे तक इस रॉकेट का मलबा धरती के वायुमंडल में दिखाई देता रहेगा। अभी तक यह पता नहीं है कि चीनी रॉकेट धरती के किस जगह पर गिरने वाला है। मलबा गिरने के संभावित इलाकों में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, ब्राजील और दक्षिण पूर्व एशिया शामिल हैं।
What's Your Reaction?