चीनी चालः अब सीपीईसी के लिए तालिबान पर डोरे

NULL

चीनी चालः अब सीपीईसी के लिए तालिबान पर डोरे
30-07-2022 - 11:29 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की नाकामयाबी किसी से छुपी नहीं है। भारत इसे पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान हथियाने की नापाक कोशिश के रूप में देखता है। अब हमारे दोनों खुराफाती पड़ोसियों ने इस प्रोजेक्ट में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान पर डोरे डालना शुरू कर दिया है।
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने ताशकंद में तालिबानी विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी के साथ मुलाकात में सीपीईसी के विस्तार को लेकर चर्चा भी की है। इस दौरान चीनी विदेश मंत्री ने पाई-पाई के लिए तरस रहे तालिबान को अरबों डॉलर के कर्ज का हसीन ख्वाब भी दिखाया। चीन ने कहा कि अगर तालिबान इस परियोजना में शामिल होता है तो उसे बुनियादी ढांचा विस्तार के लिए अरबों डॉलर का कर्ज मिल सकता है। हालांकि, तालिबान की तरफ से सीपीईसी में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।