सोशल मीडिया पर उलाहनाओं के साथ केजरीवाल को याद दिलाये जा रहे पुराने वादे, अन्ना हजारे ने तो लिखकर कहा कि आप भी सत्ता के नशे में डूब गये

सोशल मीडिया पर उलाहनाओं के साथ केजरीवाल को याद दिलाये जा रहे पुराने वादे, अन्ना हजारे ने तो लिखकर कहा कि आप भी सत्ता के नशे में डूब गये
30-08-2022 - 10:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन के जिन प्रणेता के साथ अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों ने आंदोलन को आगे बढ़ाया और दिल्ली की सत्ता हासिल की, आंदोलन के उन्हीं प्रणेता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति को लेकर कड़ी फटकार लगाई है।

केजरीवाल को रालेगणसिद्धि से लिखे गये पत्र में अन्ना ने केजरीवाल को उलाहनाएं दी हैं और कहा, 'आप भी सत्ता के नशे में डूब गए। एक बड़े आंदोलन से जन्मी एक पार्टी के लिए यह शोभा नहीं देता।'  इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिये भी केजरीवाल के शराब नीति को लेकर उनके पुराने भाषणों और वर्तमान नीति को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है।

अन्ना ने पत्र में कहा है कि ‘आपने 'स्वराज' नाम की किताब में कितनी आदर्श बातें लिखी थीं और इसीलिए आप से बड़ी उम्मीदें थी,  लेकिन, लगता है राजनीति में जाने और मुख्यमंत्री बनने के बाद आप आदर्श विचारधारा को भूल गए हैं। जिस प्रकार शराब का नशा होता है, उसी प्रकार सत्ता का भी नशा होता है। आप भी ऐसी सत्ता के नशे में डूब गए हो, ऐसा लग रहा है।'

अन्ना ने लिखा  है, ‘दिल्ली में आप की सरकार ने ऐसी नई शराब नीति बनाई, जिससे शराब की बिक्री और शराब पीने को बढ़ावा मिल सकता है। गली-गली में शराब की दुकानें खुलवाई जा सकती हैं। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल सकता है। यह जनता के हित में नहीं है।'

हजारे ने केजरीवाल से है कहा कि दिल्ली सरकार की नई शराब नीति को देखकर पता चल रहा है कि, एक ऐतिहासिक आंदोलन का नुकसान कर के जो पार्टी बनी, वह भी बाकी दलों के रास्ते पर ही चलने लगी। यह बहुत दुख की बात है।

दिल्ली की नई शराब नीति से केवल अन्ना हजारे ही नाराज नहीं है, सोशल मीडिया पर केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के विरुद्ध कई पोस्ट वायरल किये जा रहे हैं। इन वीडियोज में केजरीवाल को सीधे तौर पर गालियां दी जा रही हैं और शराब नीति को उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है। इन वीडियोज में भी बताया जा रहा है कि अन्ना हजारे के साथ आंदोलन के समय उन्होंने शराब नीति को लेकर लोगों से क्या-क्या वायदे किये और अब वे क्या से क्या हो गये हैं, देखते-देखते..!
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।