Big Boss Winner MC Stan : बिग बॉस में जीत के बाद तैयार हैं इंडिया टूर को स्टेन, आपके पास आ सकते हैं रैपर एमसी स्टेन..!
<p><em>Big Boss Winner MC Stan : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 के खिताब को रैपर एमसी स्टेन ने अपने नाम कर लिया है। शो में एमसी स्टेन ने बेशक ज्यादा कुछ नहीं किया लेकिन रैपर का स्वैग फैंस को खूब पसंद आया। ट्विटर पर स्टेन का नाम लगातार ट्रेंडिंग में बना रहता था। फैंस ने उन्हें ढेर सारे वोट्स देकर जिताया है। वहीं, अब शो से बाहर आने के बाद एमसी स्टेन अपने फैंस से मिलने उनके शहर आ रहे हैं। </em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) विनर एमसी स्टेन अपने इंडिया टूर की शुरुआत पुणे से करने वाले हैं। स्टेन का पहला कॉन्सर्ट पुणे में 3 मार्च को होगा।
आपके शहर में कब होगा स्टेन का कॉन्सर्ट
इसके बाद स्टेन मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू, इंदौर, नागपुर, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता और दिल्ली में अपना कॉन्सर्ट करेंगे। स्टेन का टूर लगभग दो महीने तक चलेगा। स्टेन का आखिरी कॉन्सर्ट दिल्ली में 7 मई को होगा। इस बात की जानकारी खुद रैपर ने इंस्टाग्राम के जरिए दी है।
'बस्ती का हस्ती इंडिया टूर'
उन्होंने अपने इंडिया टूर का एक पोस्टर शेयर किया, जिस पर लिखा है, 'एमसी स्टेन... बस्ती का हस्ती।' इस पैम्फलेट पर हर शो की सारी डिटेल दी गई है। वहीं, रैपर ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'बस्ती का हस्ती इंडिया टूर। फाइनली बैक ऑन द रोड। इतना प्यार देने के लिए दिल से शुक्रिया। मिलता हूं जल्दी। मिलकर राडे डालेंगे ।
What's Your Reaction?