पेट से निकाला फुटबॉल के बराबर ट्यूमर
पेट दर्द से परेशान एक 32 वर्षीय महिला की सर्जरी कर उसके पेट से दिल्ली में फुटबॉल के आकार की एक गांठ को निकाला गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लेप्रोस्कोपिक प्रक्रिया से निकला दुर्लभ मेसेंटेरिक गांठ (ट्यूमर) चार किलो का है।
दिल्ली के सीके बिरला अस्पताल में एक 32 वर्षीय महिला पेट में असहनीय दर्द की शिकायत के साथ भर्ती हुई थी। जांच के बाद उसके पेट में चार किलोग्राम और 40 सेंटीमीटर बड़े ट्यूमर का पता चला। इसे निकालने के लिए लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में आंत को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर को काटकर बाहर निकाला गया।
इस सर्जरी से जुड़े डॉ. अमित जावेद ने बताया कि ट्यूमर पेट की पूरी कैविटी में फैल गया था, जिसके कारण लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करने के लिए पेट में बहुत कम जगह मिली। इस ट्यूमर को काटकर बाहर निकालना ऐसा ही था, जैसे सिजेरियन सेक्शन में बड़े आकार के शिशु का जन्म कराया जा रहा हो। डॉक्टर ने बताया कि अब मरीज पूरी तरह से ठीक है और सामान्य जीवन जी रही है।
What's Your Reaction?