4.5 लाख परिवारों को दिवाली पर मिला अपने घर का तोहफा, पीएम मोदी ने कराया गृह प्रवेश
<p><em><strong>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के दिन मध्यप्रदेश के 4.5 लाख परिवारों को गृह प्रवेश कराया। रिमोट का बटन दबाकर योजना की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) देश में सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने का प्रमुख माध्यम बन गई है। रेवड़ी संस्कृति पर फिर हमला बोलते हुए उन्होंने बताया कि अब देश में भारत नाम से एक ही खाद मिलेगी।</strong></em></p>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को धनतेरस के मौके पर मध्यप्रदेश में 4.5 लाख लोगों को ‘गृह प्रवेश’ कराया। सतना में हुए मुख्य कार्यक्रम में पीएम वर्चुअल माध्यम से जुड़े। प्रधानमंत्री ने पीएमएवाई के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के लिए रिमोट का बटन दबाकर ‘गृह प्रवेश’ योजना की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) देश में सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने का एक प्रमुख माध्यम बन गई है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने गरीबी हटाने का नारा गढ़ने के अलावा गरीबों के लिए और कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएमएवाई के तहत घरों में बिजली, पानी कनेक्शन और गैस कनेक्शन जैसी सभी सुविधाएं हैं। यह लाभार्थियों को उनके सपनों को पूरा करने की ताकत देगा।
पीएम ने बताया कि देशभर में पीएम किसान समृद्धि सेंटर के रूप में दुकानों को विकसित किया जाएगा। यहां ड्रोन भी किराए पर मिलेंगे। अब हर खाद ‘भारत’ नाम से मिलेगी। खाद की पैकिंग पर उसकी कीमत भी लिखी होगी। किसानों को वही कीमत देनी होगी।
What's Your Reaction?