गांबिया बन रहा अंग्रेज महिलाओं के लिए सेक्स टूरिज्म डेस्टिनेशन

<p><em><strong>अपने से आधी उम्र के लड़कों को हायर करती हैं बुजुर्ग महिलाएं, यहां उम्र एक नंबर ही है लेकिन स्थानीय लोग इसके लिए कानून की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि इससे परिवार टूट रहे हैं।</strong></em></p>

गांबिया बन रहा अंग्रेज महिलाओं के लिए सेक्स टूरिज्म डेस्टिनेशन
23-10-2022 - 12:32 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अफ्रीका के पश्चिमी तट पर बसे देश गांबिया में इस समय सेक्स टूरिज्म फल-फूल रहा है। यहां यूरोप से 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं पहुंच रही हैं और सेक्स के लिए अपने से आधी उम्र के अफ्रीकी लड़कों को हायर कर रही हैं। यहां के बीच पर इस तरह का व्यापार देखने को मिल रहा है। 
गांबिया के अधिकारी इसे रोकना चाहते हैं। स्थानीय लोग भी इसे पूरी तरह प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं। उनके मुताबिक युवा लड़कों को फंसाने से यहां परिवार बिखर रहे हैं।
रियल लाइफ टिंडर का खिताब
द सन ने अपनी एक रिपोर्ट में इसे रियल लाइफ टिंडर बताया है। इसमें बताया गया है कि हालात पहले जैसे ही हैं। कोलोली टूरिस्ट एरिया में पुलिस गश्त करती हुई दिखेगी,लेकिन कपल्स को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लोगों की आलोचनाओं पर कपल्स अपने काम से काम रखने को कहते हैं। 

डार्टफोर्ड की रहने वालीं 65 साल की बारबरा ने बताया, ‘मुझे नहीं पता कि परेशानी क्या है। मैं कुछ भी अवैध नहीं कर रही। थाइलैंड में बहुत-सी युवा लड़कियां मिल जाएंगी, जिनके साथ बूढ़े आदमी होते हैं। उस पर तो कोई कुछ नहीं कहता लेकिन जैसे ही उल्टा होता है, बवाल मच जाता है।’
क्या लड़कों को दिया जाता है पैसा
कोलोली में औसत मासिक वेतन 18,661 रुपये है। होटल कर्मचारियों का वेतन तो 5 हजार से भी कम है। वहीं, एक पुरुष सेक्स वर्कर हफ्ते में 45-50 हजार रुपये तक कमा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक महिलाएं शायद ही कभी सेक्स के लिए भुगतान करती हों। इसकी जगह वह अपने पार्टनर का खर्च उठाती हैं। कुछ लोग इस दौरान प्यार में पड़ जाते हैं। 
परिवार पर पड़ रहा असर
कई ब्रिटिश महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने गांबिया के लड़कों से शादी कर ली है। होटल चलाने वाले लैमिन कहते हैं, ‘हम इस तरह के पर्यटन पर रोक लगाने के लिए नए नियमों की मांग कर रहे हैं। ये बेहद घिनौना है लेकिन हो रहा है। अगर आप सिर्फ छुट्टी पर आए हैं तो अच्छी बात है लेकिन इसे सेक्स टूरिज्म की तरह देखना गलत है। आप अगर किसी लड़के को उसके परिवार से अलग करेंगी तो उसका परिवार टूट जाएगा। हमने कई महिलाओं पर एक लड़के पर हफ्ते भर में 50 हजार रुपये खर्च करते देखा है लेकिन पैसा इंसान को नहीं खरीद सकता।’
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।