पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 5 चीनी नागरिक समेत एक सिपाही की मौत

<p><em>पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में एक आतंकवादी हमले में छह लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना प्रांत के शांगला इलाके में हुई, जहां हमलावर ने विस्फोटक से भरे वाहन को वाहनों के काफिले से टकरा दिया, जिसकी सुरक्षा में सुरक्षा बलों के पांच वाहन साथ चल रहे थे। टक्कर से कुल 13 वाहनों के काफिले के एक वाहन में आग लग गई और वह खड्ड में गिर गया।</em></p>

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 5 चीनी नागरिक समेत एक सिपाही की मौत
26-03-2024 - 08:15 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

शांगला के बेशम शहर में मंगलवार को हुए आत्मघाती हमले में पांच चीनी नागरिकों की मौत हो गई है। जियो न्यूज के हवाले से यह जानकारी दी गई है। पुलिस के मुताबिक हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार से उस वाहन में टक्कर मार दी, जिसमें चीनी नागरिक सवार थे। ये सभी इंजीनियर थे और इस्लामाबाद से दासू कैंप जा रहे थे। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमले में कार चालक घायल हो गया और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रॉयटर्स ने पुलिस के हवाले से खबर दी है कि हमले में पांच चीनी नागरिक और उनका पाकिस्तानी ड्राइवर मारा गया है।गौरतलब है कि दासू शहर एक प्रमुख बांध स्थल है। यहां पहले भी हमले हो चुके हैं। 2021 में एक बस में विस्फोट से नौ चीनी नागरिकों सहित 13 लोगों की मौत हुई थी। 

वहीं पाकिस्तान में बीती रात नौसैनिक अड्डे पर हमला हुआ था, जिसमें एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया था। यह हमला बलूचिस्तान के तुरबत शहर में नौसैनिक अड्डे पीएनएस सिद्दीकी पर हुआ था। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने मंगलवार को बयान जारी कर यह जानकारी जारी कि है। 

हमले में फ्रंटियर कोर के 24 वर्षीय सिपाही नोमान फरीद की जान चली गई। वह मुजफ्फरगढ़ का रहने वाला था और फ्रंटियर कोर बलूचिस्तान में कार्यरत था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।